
शामली। कैराना, ( नसीम सैफ़ी ) एक महिला ने 47 वीं बटालियन पीएसी के जवान के खिलाफ बहला-फुसलाकर शारीरिक उत्पीड़न करने व जबरदस्ती यौन संबंध बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया हैं।
जनपद सहारनपुर क्षेत्र निवासी एक महिला ने सोमवार की शाम कैराना कोतवाली में डीआईजी के आदेश पर एक मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें उसने बताया कि 47 वीं बटालियन पीएसी के जवान रोहित बालियान निवासी गांव सिसोला थाना भोराकलां जनपद मुजफ्फरनगर की उससे मई 2021 में शामली में मुलाकात हुई थी। आरोपी ने ससुराल वालों का जानकार बताते हुए उसे बहला-फुसलाकर उसकी ससुराल से संबंध तुडवा दिए तथा कैराना नगर के मोहल्ला सरावज्ञान में एक किराए के कमरे में उसे ले जाकर बंधक बना लिया। तभी से आरोपी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता आ रहा हैं। विरोध करने पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपी द्वारा उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक उत्पीड़न व अवैध यौन संबंध बनाए गए। पीड़िता ने बताया कि पिछले साल 12 जुलाई को उसने एसपी शामली को शिकायती पत्र दिया था। जिसके बाद कैराना सीओ को जांच सौंपी गई थी। आरोपी ने सीओ के सामने अपना जुर्म कबूल किया था। लेकिन आरोपी के पीएसी में कार्यरत होने के कारण पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। पुलिस ने डीआईजी के आदेश पर पीड़िता की तहरीर पर आरोपी रोहित बालियान के खिलाफ बहला फुसलाकर शारारिक उत्पीड़न करने व जबरदस्ती अवैध यौन संबंध बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार मौर्य ने बताया कि एक महिला ने पीएसी के जवान के खिलाफ शारीरिक उत्पीड़न व यौन संबंध बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया हैं। मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं। आरोपी की तलाश की जा रहीं हैं।
Shah Times Reporter
शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।