गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

बीजेपी आईटी सेल के राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय के खिलाफ मामला दर्ज

None 2023-09-07 16:54:25
बीजेपी आईटी सेल के राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने सनातन घर्म पर उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणियों को कथित रूप से तोड़-मरोड़कर पेश करने के आरोप में भाजपा के आईटी सेल के राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय के खिलाफ मामला दर्ज किया

तिरुचिरापल्ली। तमिलनाडु (Tamil Nadu) के तिरुचिरापल्ली (Tiruchirappalli) शहर की पुलिस ने सनातन घर्म (Sanatana Dharma) पर तमिलनाडु (Tamil Nadu) के युवा कल्याण एवं खेल विकास मंत्री उदयनिधि स्टालिन (Udayanidhi Stalin) की टिप्पणियों को कथित रूप से तोड़-मरोड़कर पेश करने के आरोप में भाजपा के आईटी सेल (IT cell) के राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मालवीय ने हाल ही में एक्स (formerly twitter) पर कहा कि उदयनिधि (Udayanidhi) ने सनातन धर्म (Sanatana Dharma) की तुलना मलेरिया और डेंगू से की है और उनका मानना है कि सनातन धर्म (Sanatana Dharma) को समाप्त कर देना चाहिए न कि केवल इसका विरोध करना चाहिए।

संक्षेप में, वह (उदयनिधि) सनातन धर्म (Sanatana Dharma) का पालन करने वाली भारत की 80 प्रतिशत आबादी के नरसंहार की बात कर रहे हैं।

तिरुचिरापल्ली (Tiruchirappalli) दक्षिण जिले में द्रमुक अधिवक्ता शाखा के आयोजक के. ए. वी. दिनाकरन ने तिरुचिरापल्ली के पुलिस आयुक्त से की गई शिकायत में कहा कि उदयनिधि ने सनातन धर्म (Sanatana Dharma) पर अपनी टिप्पणी पर स्पष्टीकरण दे दिया है इसके बावजूद भाजपा नेता ने दो समूहों के बीच हिंसा और घृणा भड़काने, सांप्रदायिक सद्भाव को कमजोर करने और राजनीतिक उद्देश्य के लिए जानबूझकर उनके भाषण को तोड़-मरोड़कर पेश किया।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को कहा कि उनकी शिकायत के आधार पर शहर की अपराध शाखा पुलिस ने मालवीय के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153, 153 (ए), 504, 505 (1) (बी) के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।

इस बीच, मदुरै साइबर अपराध शाखा पुलिस ने अयोध्या के तपस्वी छावनी मंदिर के मुख्य पुजारी संत रामचंद्र दास परमहंस आचार्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिन्होंने विवादास्पद टिप्पणी के लिए उदयनिधि का सिर कलम करने वाले को 10 करोड़ रुपये इनाम देने की घोषणा की थी।

पुलिस ने द्रमुक अधिवक्ता शाखा के समन्वयक जे. देवसेनन की शिकायत के आधार पर संत रामचंद्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 153, 153 ए (1) (ए), 504, 505 (1) (बी), 505 (2) और 506 (2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक पत्रकार पीयूष राय के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है, जिन्होंने श्री उदयनिधि को जान से मारने की धमकी देने वाले संत का वीडियो साझा किया था।

उदयनिधि, तमिलनाडु (Tamil Nadu) के सीएम एम.के.स्टालिन (M.K.Stalin) के बेटे हैं और उन्होंने हिंदुओं के धार्मिक विश्वास सनातन धर्म (Sanatana Dharma) की तुलना तथाकथित रूप से डेंगू और मलेरिया से करके एक बड़े राजनीतिक विवाद को जन्म दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि इसे बीमारियों की तरह ही खत्म कर देना चाहिए।
एक ओर भाजपा, अन्नाद्रमुक, तमिल मनीला कांग्रेस, पुथिया तमिलगम और हिंदुवादी समूहों ने उनकी इस टिप्पणी की कड़ी निंदा की है, जबकि दुसरी द्रमुक और उसके सहयोगियों ने उनकी टिप्पणियों का समर्थन किया है।

हालांकि, नए विपक्षी गठबंधन आई.एन.डी.आई.ए में शामिल कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, शिवसेना और आम आदमी पार्टी जैसी पार्टियों ने सनातन धर्म पर अपने सहयोगी द्रमुक के रुख से खुद को अलग कर लिया है।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर