शुक्रवार, 09 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

'न्यूज़क्लिक’ के खिलाफ सीबीआई ने किया मामला दर्ज

None • 2023-10-11 16:08:33
'न्यूज़क्लिक’ के खिलाफ सीबीआई ने किया मामला दर्ज

कथित तौर पर विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) के उल्लंघन को लेकर समाचार पोर्टल ‘न्यूज़क्लिक’के खिलाफ मामला दर्ज

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने कथित तौर पर विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (FCRA) के उल्लंघन को लेकर समाचार पोर्टल ‘न्यूज़क्लिक’ (Newsclick) के खिलाफ मामला दर्ज किया है और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दो स्थानों पर तलाशी ली है।

सीबीआई सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस महीने की शुरुआत में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (Delhi Police Special Cell) ने गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत मामला दर्ज किया था और न्यूज़क्लिक (Newsclick) से जुड़े कई पत्रकारों के आवास पर छापेमारी की थी। इसके बाद पुलिस ने इस सिलसिले में दो लोगों प्रबीर पुरकायस्थ (Prabir Purkayastha) और अमित चक्रवर्ती (Amit Chakraborty) को गिरफ्तार किया।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने पहले कहा था कि परिसर में कुल 37 पुरुष और नौ महिला संदिग्धों से उनके रहने के स्थानों पर पूछताछ की गई। पुलिस ने पहले कहा था कि कुछ डिजिटल उपकरणों और दस्तावेजों को जब्त कर लिया गया है।

उधर, न्यूज़क्लिक (Newsclick) ने एक्स पर लिखा, “सीबीआई वर्तमान में न्यूज़क्लिक (Newsclick) कार्यालय और हमारे प्रधान संपादक के आवास पर तलाशी और जब्ती अभियान चला रही है। यह पांचवीं एजेंसी है जो हमारी जांच कर रही है। हम अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहे हैं।”

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर