शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

बड़े चौधरी को भारत रत्न मिलने पर रालोद के प्रदेश कार्यालय में जश्न

None 2024-02-09 19:57:17
बड़े चौधरी को भारत रत्न मिलने पर रालोद के प्रदेश कार्यालय में जश्न


लखनऊ,(Shah Times) । राजनीति समीकरणों का खेल है कल तक मोदी सरकार पर हमले करके विपक्ष की राजनीति में जगह बनाने वाले राष्ट्रीय लोकदल के मालिक ने अपने दादा को भारत रत्न अवॉर्ड से नवाजे जाने के बाद अपनी निष्ठा को बदल लेगें इससे इंकार नहीं किया जा सकता हैं।

आज कल राजनीति में इसे गलत भी नही माना जाता है सब इसी तरह की राजनीति कर रहे है जिसको मौका नहीं मिलता वही सिद्धांतों की बात करता है बाकि सब यही करते हैं जो जयंत चौधरी ने किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार सौ पार के सपने को पूरा करने के लिए कुछ भी और कहीं तक भी जा सकते है ना मंहगाई की फिक्र है ना बेरोजगारी की और ना बिगडती अर्थव्यवस्था की इधरउधर की बात कर मुद्दों से भटका देते है जब पिछडी जाति से पिंड छुडाना हो तो गरीब अमीर की बात करते हैं और जब पिछडों की जरूरत महसूस करते हैं तब अपने आपको सबसे बड़ा पिछड़ा घोषित कर देते है

मोदी के 400 सौ पार के सपने को जनता तो पलीता लगा सकती हैं वर्ना समीकरण तो अपने पक्ष में बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे है नितीश कुमार, जयंत, भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे शरद पवार के भतीजे, एकनाथ शिंदे,पंजाब के अकाली दल,आदि सबको अपने पाले में कर लिया है पर क्या जनता भी इसी तरह के लूटतंत्र को पसंद करेगी यह सवाल अहम है। जनता की किसी को नहीं पडी़ है सब अपनी मस्ती में मस्त है।

जयंत चौधरी ने सोशलमीडिया के एक्स पर मोदी के ट्वीट को री ट्वीट करते हुए लिखा है कि दिल जीत लिया है लेकिन जब दिल्ली में चौधरी अजित सिंह के घर को खाली कराया गया था तब क्या किया था इस पर कुछ नहीं कहा चलो चले सियासत करते हैं।ऐसा कोई दल नहीं कांग्रेस को छोड़कर जिसने भाजपा से हाथ न मिलाया हो सब मिले हुए हैं कोई आगे से तो कोई पीछे से इतिहास यही बता रहा है भाजपा को यहाँ तक पहुँचने में क्षेत्रिय दलों का अहम योगदान है 1989 की बात कर लो या 1977 की सब याद आ जाएगा।ये जनता ही जो मुर्ख थी है और रहेगी।अब सरकार की नीतियों की तारीफों पुल बनाएं जाएगें।

जयंत चौधरी ने प्रेस के सामने आकर एनडीए से गठबंधन पर तो साफ़ तौर पर कुछ नहीं कहा लेकिन इतना कहकर कि मोदी सरकार ने इतना सब कुछ दे दिया मेरे पास न कहने के लिए कुछ नहीं है।

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने केन्द्र सरकार द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल निरंतर चौधरी साहब को भारत रत्न दिये जाने की मांग कर रहा था। यह सम्मान देश के किसानों, गरीबों और मजलूमों का सम्मान है।


राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि भारत सरकार ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर देश के अन्नदाताओं, खेत खलिहानों, शोषितों वंचितों का मान बढ़ाया है।
इस अवसर पर रालोद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मुख्यालय स्थित चौधरी साहब की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया।

रालोद पदाधिकारियों ने मिठाइयां बांटकर व एक दूसरे को खिला कर खुशी का इजहार किया।छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष अमन पाण्डेय द्वारा गुड बांटा गया। प्र

देश कोषाध्यक्ष बी एल प्रेमी, महानगर अध्यक्ष चंद्रकांत अवस्थी, प्रदेश महासचिव मनोज सिंह चौहान, रमावती तिवारी, के जी वर्मा, रजनीकांत मिश्रा, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता अंकुर सक्सेना, प्रदेश सचिव, रामगोपाल चंदेल, प्रमोद शुक्ला, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पटेल, प्रदेश सचिव राजेश मौर्य, अफसर अली, रमेश कश्यप, अजय पांडेय ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।

https://youtu.be/3rObJ7vnpKE?si=kGWAprnDRG_4ENsY

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर