गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

देश के कई राज्यों में आंधी के साथ बारिश के आसार

None 2024-05-10 09:26:53
देश के कई राज्यों में आंधी के साथ बारिश के आसार

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। आईएमडी ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान में शुक्रवार तक लू की स्थिति बनी रहेगी और उसके बाद मौसम में सुधार होने का अनुमान है।

नई दिल्ली, (Shah Times) । देश के मध्य, पूर्व और दक्षिण राज्यों के हिस्सों में 12 मई तक आंधी, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं।राष्ट्रीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। आईएमडी ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान में शुक्रवार तक लू की स्थिति बनी रहेगी और उसके बाद मौसम में सुधार होने का अनुमान है।

आईएमडी के अनुसार, "पश्चिम बंगाल, सिक्किम बिहार, झारखंड और ओडिशा के अलग-अलग स्थानों पर 12 मई तक भारी बारिश, गरज, बिजली-चमक के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने का अनुमान है।"मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर अगले सात दिन के दौरान गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने का अनुमान जताया है।

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी शुक्रवार को भारी बारिश होने के आसार व्यक्त किये गये हैं।मौसम विभाग ने गुरुवार को मध्य प्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में ओलावृष्टि का अनुमान जताया है।दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर नौ, 12 और 13 मई को; तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में नौ और 12 मई को; रायलसीमा और तेलंगाना में 13 मई को; केरल और माहे में 12, 13 मई को बारिश होने का अनुमान जताया है।मौसम विभाग ने बताया कि गुजरात के तटीय इलाकों में अगले पांच दिनों तक गर्म और आर्द्र मौसम बना रहेगा।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर