गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

चंद्रबाबू नायडू ने महात्मा गांधी जयंती पर जेल में रखा उपवास

None 2023-10-02 16:54:15
चंद्रबाबू नायडू ने महात्मा गांधी जयंती पर जेल में रखा उपवास

विजयवाड़ा । तेलुगू देशम पार्टी (TDP) प्रमुख एवं आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू (N Chandrababu Naidu) ने कौशल विकास घोटाला मामले में अपनी गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को राजमुंदरी सेंट्रल जेल (Rajahmundry Central Jail) में सुबह से शाम तक उपवास किया।

इस बीच तेदेपा ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं से नायडू की गिरफ्तारी के विरोध में आज महात्मा गांधी जयंती (Mahatma Gandhi Jayanti) के दिन उपवास रखने का आह्वान किया है। तेदेपा ने इस कार्यक्रम को ‘सत्यमेव जयते’ नाम दिया।

नायडू की पत्नी नारा भुवनेश्वरी राजमुंदरी (Bhuvaneshwari Rajahmundry) के खदान केंद्र पर उपवास पर रही। पार्टी की महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष वी. अनीता और वरिष्ठ नेता नन्नपनेनी राजकुमारी सहित बड़ी संख्या में तेदेपा नेताओं ने भी भुवनेश्वरी के साथ दीक्षा ली।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

नायडू के बेटे एवं तेदेपा के राष्ट्रीय महासचिव नारा लोकेश (Nara Lokesh) की सुबह से शाम तक की ‘दीक्षा’ नयी दिल्ली में शुरू हुई। सांसद केसिनेनी श्रीनिवास नानी, के राममोहन नायडू, कनकमेदला रवींद्र और वाईएसआरसीपी के बागी सांसद रघुराम कृष्ण राजू तथा भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के श्रीनिवास रेड्डी (K Srinivas Reddy) सहित बड़ी संख्या में तेदेपा नेताओं ने हिस्सा लिया।

तेदेपा आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) इकाई के अध्यक्ष के अत्चन्नायडू (Atchannaidu) ने बड़ी संख्या में नेताओं के साथ यहां मंगलगिरि में पार्टी के राज्य कार्यालय में दीक्षा ग्रहण की। वहीं नायडू की गिरफ्तारी के विरोध में तेदेपा नेताओं ने राज्य भर में दीक्षा कार्यक्रम चलाया।

गौरतलब है कि नायडू को नौ सितंबर को गिरफ्तार किया गया था और तब से वह केंद्रीय जेल में हैं। यहां एसीबी अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत पांच अक्टूबर तक बढ़ा दी।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर