शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

चंद्रबाबू नायडू की वेल्थ में 858 करोड़ रुपये का इजाफा

None 2024-06-09 07:35:17
चंद्रबाबू नायडू की वेल्थ में 858 करोड़ रुपये का इजाफा

चंद्रबाबू नायडू की फेमिली के स्वामित्व वाली कंपनी हेरिटेज फूड्स के शेयर प्राइस रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे

TDP की विधानसभा और लोकसभा में प्रचंड जीत के बाद बढ़ा चंद्रबाबू का कद

शाह टाइम्स ब्यूरो
नई दिल्ली। तेलुगु देशम पार्टी की विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जीत ने इस पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू की फेमिली के स्वामित्व वाली कंपनी हेरिटेज फूड्स के शेयर प्राइस को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा दिया। शेयर प्राइस बढ़ने के बाद चंद्रबाबू नायडू की संपत्ति में 800 करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि हुई।


हेरिटेज फूड्स शेयर प्राइस में पिछले पांच ट्रेडिंग सेशन में 64% से अधिक की बढ़ोतरी हुई, जिससे नायडू के परिवार की वेल्थ 858 करोड़ रुपये बढ़ गई। नायडू ने 1992 में यह कंपनी स्थापित की थी, जो डेयरी और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों में काम करती है।

तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के राजनीतिक पुनरुत्थान ने चंद्रबाबू नायडू की संपत्ति में 800 करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि की है. कंपनी प्रमोटर की पार्टी की चुनावी जीत से उत्साहित हेरिटेज फूड्स के शेयर 52 वीक के नए हाई लेवल तक पहुंच गए।


मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार चंद्रबाबू नायडू के परिवार के पास कंपनी में कुल 35.71% यानी करीब 3,31,36,005 शेयर हैं।
ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक हर शेयर पर 259 रुपये की बढ़त के साथ कुल बढ़त 858 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।


कंपनी के अन्य प्रमोटर्स में भुवनेश्वरी नारा और देवांश नारा के पास कंपनी में क्रमशः 24.37% और 0.06% हिस्सेदारी है। भुवनेश्वरी नारा चंद्रबाबू नायडू की पत्नी हैं, जबकि देवांश नारा उनके पोते हैं. हेरिटेज फूड्स में 0.46% हिस्सेदारी रखने वाली नारा ब्राह्मणी उनकी बहू हैं।


विधानसभा चुनावों में नायडू की शानदार जीत के कारण शेयर में तेजी का रुख रहा है। नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और पवन कल्याण की जन सेना पार्टी (जेएसपी) के साथ गठबंधन करके आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में वाईएसआरसीपी के जगन मोहन रेड्डी को हराकर 175 में से 165 सीटें हासिल कीं।

बीएसई पर उपलब्ध शेयरधारिता आंकड़ों के अनुसार, नायडू के बेटे नारा लोकेश हेरिटेज फूड्स के प्रमोटर हैं और 31 मार्च 2024 तक उनके पास कंपनी में लगभग 10.82% हिस्सेदारी है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर