शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

देश के 30 अस्पतालों में कैंसर के इलाज के लिए कीमोथेरेपी ट्रीटमेंट शुरू

None 2023-08-31 14:36:55
देश के 30 अस्पतालों में कैंसर के इलाज के लिए कीमोथेरेपी ट्रीटमेंट शुरू

भूपेंद्र यादव ने ईएसआईसी मुख्यालय में निगम की 191वीं बैठक के दौरान देश भर के 30 ईएसआईसी अस्पतालों में कीमोथेरेपी सेवाओं का किया शुभारंभ

दिल्ली। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने देश भर में 30 ईएसआईसी अस्पतालों में कैंसर (Cancer) के उपचार के लिए कीमोथेरेपी (Chemotherapy) शुरू की है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav) ने गुरुवार को यहां ईएसआईसी मुख्यालय में निगम की 191वीं बैठक के दौरान देश भर के 30 ईएसआईसी अस्पतालों (ESIC Hospitals) में कीमोथेरेपी (Chemotherapy) सेवाओं का शुभारंभ किया।

https://twitter.com/esichq/status/1697113095003402252?s=20

इस अवसर पर यादव ने कहा कि यह अमृत काल में श्रम योगियों के सर्वांगीण कल्याण के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक कदम है। इन-हाउस कीमोथेरेपी (Chemotherapy) सेवाएं शुरू होने से बीमित कर्मचारी और उनके आश्रितों को कैंसर का बेहतर इलाज आसानी से मिल सकेगा। केंद्रीय मंत्री ने ईएसआईसी के डैशबोर्ड के साथ एक नियंत्रण कक्ष का भी उद्घाटन किया। डैशबोर्ड ईएसआईसी अस्पतालों में संसाधनों और बिस्तरों, चल रही निर्माण परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति आदि की बेहतर निगरानी सुनिश्चित करेगा।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

यादव ने कहा कि निगम ने निर्णय लिया है कि ईएसआईसी अस्पतालों (ESIC Hospitals) में कुशल चिकित्सा पेशेवरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ईएसआईसी चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अपने काम को आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि आवश्यकता का आकलन करने के बाद नए ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज (ESIC Medical College) और अस्पताल स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब तक आठ मेडिकल कॉलेज, दो डेंटल कॉलेज, दो नर्सिंग कॉलेज और एक पैरा-मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा चुके हैं और चलाए जा रहे हैं।

बैठक में चल रही निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ चिकित्सा देखभाल सेवाओं, प्रशासन, वित्तीय मामलों में सुधार से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया और निर्णय लिया गया।

बैठक में 15 नए ईएसआई अस्पताल, 78 ईएसआई डिस्पेंसरी स्थापित करने, ईएसआईसी अस्पताल, बेलटोला, असम, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, केके नगर, चेन्नई, तमिलनाडु और ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, फरीदाबाद, हरियाणा में बिस्तरों की संख्या में वृद्धि को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर