गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

इन दो चीजों को चबाने से दांतों की दिक्कत हो जाती है दूर, आइए जानते हैं?

None 2025-05-31 07:09:10
इन दो चीजों को चबाने से दांतों की दिक्कत हो जाती है दूर, आइए जानते हैं?
इन दो चीजों को चबाने से दांतों की दिक्कत हो जाती है दूर, आइए जानते हैं? दांत हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा है। इसलिए हमें अपने दांतों की भी सुरक्षा का ख्याल रखना चाहिए। अगर आप अपनी दांतों के नियमित रूप से सफाई नहीं करेंगे तो वह पीले पड़ जाएंगे। जिसके चलते दांतों में बहुत सारी दिक्कतें होना शुरू हो जाती है। ऐसे में आज हम आपको दो ऐसी चीज बताने वाले हैं जिनको चबाने से आपके दांतों की बहुत सारी समस्याएं दूर हो जाती है। दांतों को साफ करना सुबह का सबसे पहला और सबसे महत्वपूर्ण काम होता है। सही तरह से दांतों की सफाई ना की जाए तो दांतों के पीले होने, दांतों में सड़न और दांतों से जुड़ी अलग-अलग दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में दांतों की सही तरह से और सही चीजों से सफाई करना बहुत जरूरी होता है। अगर दांतों को सही से साफ ना किया जाए तो मुंह बैक्टीरिया का घर बन सकता है। यही बैक्टीरिया खाने के साथ पेट में जाते हैं और तबीयत खराब करते हैं। ऐसे में दांतों को सुबह कब ब्रश करें और किस तरह ब्रश करें यह बता रहे हैं। दांत साफ करने का सही तरीका एक्सपर्ट के अनुसार, सुबह उठकर नाश्ता करने से पहले दांतों को ब्रश करके साफ करना चाहिए। अगर खाना खाने के बाद ब्रश किया जाए तो इससे दांतों में जमने वाले बैक्टीरिया दिमाग तक जा सकते हैं और ब्रेन डैमेज का कारण बनते हैं। इसके अलावा, सुबह ऑयल पुलिंग और टंग क्लीनर से जीभ की सफाई करना भी बेहद जरूरी होता है। इसके अलावा, दांतों को साफ करने के लिए इन 2 चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है।ये चीजें हैं लौंग और नीम की दातुन। एक्सपर्ट का कहना है कि ये दोनों ही चीजें ओरल हेल्थ को बनाए रखने में असरदार होती हैं। साथ ही, रात के समय दांतों को ब्रश करना ना भूलें। दांतों के लिए फायदेमंद है लौंग लौंग को अक्सर ही देसी नुस्खों में खूब इस्तेमाल किया जाता है। लौंग नेचुरल एनेस्थेटिक, एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। लौंग से मुंह को एंटीबैक्टीरियल गुण भी मिलते हैं जिससे मुंह के बैक्टीरिया दूर रहते हैं। लौंग को चबाने से दांतों का दर्द दूर रहता है, इससे दांतों को सफेद होने में मदद मिलती है और पीलापन कम होता है, इसके साथ ही लौंग मसूड़े की दिक्कतों को दूर रखने में असरदार होती है। नीम की दातुन से दांत साफ करना नीम की लकड़ी या नीम की दातुन को दांतों के बीच में चबाया जाता है। इससे दांतों की अच्छी सफाई होती है और मुंह को भी कई फायदे मिलते हैं। नीम की दातुन मसूड़ों को मजबूती देती है। यह एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। इससे दांतों पर जमने वाला पीला बिल्डअप दूर होता है और दांत सफेद होने लगते हैं। ओवरऑल ओरल हेल्थ को बनाए रखने के लिए नीम की दातुन का इस्तेमाल किया जा सकता है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर