गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय ने राजनीति की शुरूआत पंच एवं सरपंच से की थी

None 2023-12-13 17:47:00
छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय ने राजनीति की शुरूआत पंच एवं सरपंच से की थी

रायपुर । पंच एवं सरपंच से राजनीति की शुरूआत करने वाले आदिवासी नेता विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली।उनके साथ दो उप मुख्यमंत्रियों अरूण साव एवं विजय शर्मा ने भी शपथ ली।

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इस मौके पर मौजूद थे।राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने राजधानी के साइंस कालेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में श्री साय को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवायी।राज्यपाल ने इसके उपरान्त दो उप मुख्यमंत्रियों अरूण साव एवं विजय शर्मा को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवायी।

सभी ने ईश्वर के नाम पर हिन्दी में शपथ ली।इस मौके पर गृहमंत्री अमित शाह,भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा,उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ,असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा,उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत,केन्द्रीय राज्यमंत्री राम दास अठावले,निवर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव तथा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह,भाजपा के राज्य प्रभारी ओम माथुर के अलावा राज्यभर से बड़ी संख्या में आए भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक भी मौजूद थे।

https://twitter.com/narendramodi/status/1734909846280171998?t=kf6QCTS16NrGU9hERB_WpQ&s=19

शपथ ग्रहण समारोह के लिए तीन विशाल मंच बनाए गए थे,जिसमें बीच के मंच में शपथ ग्रहण हुआ तथा एक ओर अतिविशिष्ट आमंत्रित व्यक्तियों तथा दूसरी ओर नवनिर्वाचित विधायकों के लिए मंच बनाया गया था। शपथ ग्रहण को ज्यादा से ज्यादा लोग देख सके इसके लिए एल.ई.डी.स्क्रीन भी लगायी गई थी।श्री साय राज्य के चौथे तथा भाजपा के दूसरे मुख्यमंत्री हैं।मध्यप्रदेश को विभाजित कर नवम्बर 2000 में आस्तित्व में आए इस राज्य में इससे पहले स्वं अजीत जोगी,डा.रमन सिंह एवं भूपेश बघेल मुख्यमंत्री रहे है।डा.रमन सिंह लगातार तीन कार्यकाल मुख्यमंत्री रहे है।भाजपा ने पहली बार राज्य में उप मुख्यमंत्री बनाए है।

https://twitter.com/BJP4CGState/status/1734871167696011686?t=kq2e6UXVUMKyLSkY8mUQ_w&s=19

राज्य में हुए चुनावों में 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 54 सदस्य चुने गए है।भाजपा ने चौथी बार राज्य में पूर्ण बहुमत हासिल किया।पार्टी ने इस चुनाव को बगैर किसी को मुख्यमंत्री पद के लिए नामित किए लड़ा था।गत रविवार को श्री साय को पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की पार्टी पर्येवेक्षकों केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एवं सर्वानंद सोनोवाल,पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम के अलावा पार्टी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर,,सह प्रभारी केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया एवं सह प्रभारी नितिन नबीन की उपस्थिति में हुई बैठक में सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया था।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का दायित्व संभालने वाले आदिवासी नेता विष्णुदेव साय ने अपनी राजनीति की शुरूआत पंच एवं सरपंच से की थी।

लगभग 59 वर्षीय साय ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत 1989 में जशपुर जिले की बगिया ग्राम पंचायत के पंच के रूप से की थी,बाद में अगले ही वर्ष बगिया के निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुए।वह 1990 में हुए अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के चुनाव में तपकरा सीट से पहली बार विधायक चुने गए और 1998 तक इस सीट का विधानसभा में प्रतिनिधित्व किया।इसके बाद 1999 में पहली बार रायगढ़ सीट से लोकसभा के लिए चुने गए।इसके बाद इस सीट से ही वह 14वीं,15वीं एवं 16वीं लोकसभा के लिए चुने गए।
श्री साय 2014 में रायगढ़ संसदीय सीट से चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहले मंत्रिमंडल में इस्पात,खान तथा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के राज्य मंत्री रहें।छत्तीसगढ़ की सभी 11 संसदीय सीटों पर नए प्रत्याशी उतारने के भाजपा के निर्णय के कारण श्री साय को 2019 में टिकट नही मिल पाया। उन्हे फिर 2020 में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।वह इस पद पर 2022 तक रहे।इससे पहले भी वह 2006 एवं 2011 प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रह चुके है।
मौजूदा समय में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य श्री साय जशपुर जिले की कुनकुरी सीट से विधायक चुने गए है।श्री साय जनसंघ की पृष्ठिभूमि वाले परिवार के है।उनके बड़े पिता स्वं नरहरि प्रसाद साय 1962 से 1967 तक लैलूंगा सीट से विधायक,1972 से 77 तक बागीचा तथा 1977 में केन्द्रीय संचार राज्यमंत्री भी रहे। श्री विष्णुदेव साय के दादा स्व.बुधनाथ साय भी सन् 1947-1952 तक विधायक रहे।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर