गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रीय खेलों को बताया ऐतिहासिक आयोजन,ड्रोन दीदी को किया सम्मानित

None 2025-02-13 09:27:54
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रीय खेलों को बताया ऐतिहासिक आयोजन,ड्रोन दीदी को किया सम्मानित


38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया


उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत रायपुर, देहरादून में मौली संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने ड्रोन दीदी योजना के तहत युवतियों को सम्मानित किया और खेलों को राज्य के लिए ऐतिहासिक बताया।


उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन राज्य के खेल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह कहना कि "अब उत्तराखंड देवभूमि के साथ खेल भूमि के रूप में भी पहचाना जाएगा," प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन से यह स्पष्ट हो गया है कि उत्तराखंड अब एक प्रमुख खेल केंद्र बनने की दिशा में अग्रसर है।

देहरादून,(Shah Times)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत आयोजित मौली संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने आईटीडीए कैल्क के ड्रोन सर्विस टेक्नीशियन कोर्स (ड्रोन दीदी) में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली युवतियों को ड्रोन प्रदान कर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन उत्तराखंड के खेल इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में याद किया जाएगा। यह आयोजन प्रदेश के 11 विभिन्न स्थानों पर हो रहा है, जिससे राज्य में खेल सुविधाओं का विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खेल परिसरों में स्थायी इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया गया है, जिसका लाभ भविष्य में राज्य के युवा खिलाड़ियों को मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि राष्ट्रीय खेलों के किसी भी इवेंट को अन्य राज्यों में नहीं भेजा गया और पूरा आयोजन उत्तराखंड में ही किया गया। उन्होंने विभिन्न खेल स्थलों का दौरा कर खिलाड़ियों से संवाद किया और उनकी व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि 37वें राष्ट्रीय खेलों की तुलना में इस बार उत्तराखंड ने बेहतर प्रदर्शन किया है और 80 से अधिक पदकों के साथ छठे स्थान पर पहुंच गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों से उत्तराखंड में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने टिहरी में वाटर स्पोर्ट्स, टनकपुर में रात्रि राफ्टिंग और चकरपुर में मलखंब प्रतियोगिता जैसी नई खेल पहल की सराहना की।

इस अवसर पर वन मंत्री सुबोध उनियाल, विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर