सोमवार, 24 August 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Book Your Ads With Shah Times
None

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुकतीर्थ में ग्राम परिक्रमा यात्रा का किया शुभारंभ

None 2024-02-12 15:14:03
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुकतीर्थ में ग्राम परिक्रमा यात्रा का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांव फिरोजपुर बांगर में किया ग्रामीणों से संवाद, साथ ही प्राचीन शुकदेव आश्रम में किये शुकदेव मन्दिर के दर्शन

जनसभा पर एल सी डी के द्वारा किसानों के लिये चलाई जा रही योजनाओं को दिखाया गया

मुजफ्फरनगर (काजी अमजद अली)। देश भर में चलने वाली ग्राम परिक्रमा यात्रा का आयोजन भाजपा के किसान मोर्चा द्वारा किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। व कार्यक्रम स्थल पर एक जनसभा को सम्बोधित किया। जिसके उपरांत निकटवर्ती गाँव फ़िरोजपुर बाँगर में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। इसके पूर्व मुख्यमंत्री शुकदेव आश्रम पहुँचे जहाँ उन्होंने शुकदेव मन्दिर के दर्शन कर बृह्मलीन महान संत स्वामी कल्याण देव महाराज को नमन किया व आश्रम के अधीष्ठा स्वामी ओमानन्द महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुज़फ्फरनगर के प्राचीन प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शुकतीर्थ में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि डबल इंजिन की सरकार जो कहती है कर दिखाती है। अपने आधा घण्टा के सम्बोधन में कहा कि शुकतीर्थ से ग्राम परिक्रमा का शुभारंभ अलौकिक अविस्मरणीय है।500 वर्षो की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में राम मंदिर का भव्य निर्माण व प्राण प्रतिष्ठा का काम प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किया गया है। अयोध्या में आज लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन भगवान के दर्शन कर जीवन धन्य कर रहे हैं।

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा व चौधरी चरण को भारत रत्न सम्मान समय का संयोग है। किसानों के सहयोग से भाजपा तीसरी बार केन्द्र में सरकार बनाएगी। पूर्व की सरकारों को दंगे होते थे। मुज़फ्फरनगर के दंगे को कौन नही जानता आज इसी जनपद के गुड़ देश विदेश में अपनी मिठास बिखेर रहा है।पिछले सात वर्षों में प्रदेश में कोई दंगा नही हुआ और होगा भी नही।आज प्रदेश की मिले मात्र एक सप्ताह में गन्ने का भुगतान कर रही है।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

पूर्व की सरकार में किसान गन्ना भुगतान के लिये आंदोलन करने को मजबूर होता था। करोड़ो किसानों को सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। 9 संकल्प लेकर ग्राम परिक्रमा यात्रा किसानों बीच जायेगी।किसानों से बात करेगी।उनके सुझावों को सरकार के संकल्प पत्र में समाहित किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने जनपद के अनेक चयनित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भेंट कर व शॉल पहनाकर सम्मानित किया मंच पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीरपाल निर्वाल द्वारा गुड़ भेँट किया गया।व मंच पर मुख्यमंत्री को हल भेंट किया गया

कार्यक्रम को केंद्रीय राज्य मन्त्री डॉ.संजीव बालियान वराष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा राजकुमार चाहर,प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा कामेश्वर सिंह ,प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने सम्बोधित किया।

इस अवसर पर मन्त्री कपिलदेव अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिशोदिया, जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीरपाल निर्वाल, क्षेत्रीय मन्त्री किसान मोर्चा व कार्यक्रम आयोजक अमित राठी, एम एल सी वन्दना वर्मा, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत , पूर्व सांसद भारतेन्द्र सिंह,राजपाल सैनी,अनुराधा चौधरी, तेजा गुर्जर, दिनेश खटीक, सोमेन्द्र तोमर, धर्मपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

#ShahTimes

-->

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर