गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे बरेली, सर्किट हाउस में करेंगे रात्रि विश्राम

None 2024-02-18 23:28:20
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे बरेली, सर्किट हाउस में करेंगे रात्रि विश्राम

बरेली,(Shah Times)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार देर रात को बरेली पहुंचे। त्रिशूल एयर फोर्स स्टेशन पर मेयर डॉक्टर उमेश गौतम समेत जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस पहुंचे। सर्किट हाउस में भी भाजपा अध्यक्ष और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को बुके देकर उनका स्वागत कर बरेली की विकास योजनाओं और लोकार्पण के प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा की। रात होने की वजह से डमरू चौराहा और त्रिवटीनाथ मंदिर का उद्घाटन नहीं हो पाया।

महादेव पुल के उद्घाटन को लेकर मेयर को किया आश्वस्त

मेयर डॉक्टर उमेश गौतम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कुतुबखाना चौराहे पर तैयार हो चुके महादेव फ्लाईओवर के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह पुल बरेली शहर की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसके तैयार होने से दो हिस्सों में बंटा शहर जुड़ जाएगा। मिनटों में कई किलोमीटर की दूरी तय होगी। लोगों को जाम की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा। जिसपर मुख्यमंत्री ने मेयर को आश्वस्त किया है कि वह महादेव पुल का उद्घाटन करेंगे। फरवरी के अंतिम सप्ताह से लेकर मार्च के प्रथम सप्ताह में किसी भी दिन मुख्यमंत्री महादेव पुल का उद्घाटन कर सकते हैं।

डमरू चौराहे के उद्घाटन की भी संभावना, संभल जाएंगे मुख्यमंत्री

रविवार रात करीब 8:30 बजे सर्किट हाउस पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मेयर डॉक्टर उमेश गौतम, सांसद धर्मेंद्र कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, भाजपा विधायक डीसी वर्मा, विधायक राघवेंद्र शर्मा, एमएलसी महाराज सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, आईजी डॉक्टर राकेश सिंह, नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स, डीएम रविंद्र कुमार, एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान समेत अधिकारियों ने मुलाकात की। बरेली में डेलापीर पर डमरू चौराहा और त्रिवटी नाथ मंदिर, नाथ कॉरिडोर समेत शहर के सौंदर्य करण से जुड़े प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री सोमवार को डमरू चौराहे का उद्घाटन कर सकते हैं लेकिन अभी प्रोग्राम तय नहीं हो पाया है। मुख्यमंत्री सोमवार सुबह करीब नौ बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से संभल के लिए रवाना होंगे। संभल में आयोजित कल्कि धाम के शिलान्यास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रहेंगे।

सर्किट हाउस से लेकर एयरपोर्ट तक पुलिस का कड़ा सुरक्षा घेरा, सड़क पर नो एंट्री

इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सर्किट हाउस पर पुलिस का त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। एयरपोर्ट तक सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। सोमवार सुबह करीब एक घंटे तक सर्किट हाउस से लेकर त्रिशूल एयर फोर्स स्टेशन को जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग रहेगी। आने जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। मुख्यमंत्री के काफिले के दौरान किसी को भी सड़क पर आने की अनुमति नहीं होगी। मुख्यमंत्री का काफिला सर्किट हाउस से निकलते ही सड़कों को ब्लॉक कर दिया जाएगा।
-मो० इरफान मुनीम

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर