शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मुख्यमंत्री घोषणाओं का शीर्ष प्राथमिकता में करें क्रियान्वयनः राधा रतूड़ी

None 2023-07-29 00:54:30
मुख्यमंत्री घोषणाओं का शीर्ष प्राथमिकता में करें क्रियान्वयनः राधा रतूड़ी

बागेश्वर से संबंधित मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

उपचुनाव से पहले घोषणाओं को अमल में लाने की कोशिश में सरकार

रिपोर्ट- मौ. फहीम 'तन्हा'

देहरादून। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री घोषणाओं का क्रियान्वयन शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए हैं। ये निर्देश उन्होने मुख्यमंत्री द्वारा बागेश्वर विधानसभा के लिए की गई कुल 17 घोषणाओं की प्रगति की सचिवालय में समीक्षा के दौरान दिए। एसीएस राधा रतूड़ी ने स्पष्ट किया कि सभी विभाग टारगेट ओरिएंटेड कार्यशैली के साथ सरलीकरण की प्रक्रिया को अपनाते हुए मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर गंभीरता से कार्य करें।

बैठक के दौरान धर्मस्व विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत बागनाथ मंदिर में निर्माणाधीन धर्मशाला एवं काल भैरव धर्मशाला के पुनरुद्धार के लिए शासनादेश एवं धनराशि जारी कर दी गई है। हरज्यू मन्दिर दफौट, नीलेश्वर एवं चण्डिका मन्दिर, बागेश्वर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए कार्यवाही गतिमान है। कोट भ्रामरी मंदिर के स्थल विकास के सम्बन्ध में भी कार्यवाही गतिमान है।

बैठक में लोक निर्माण विभाग ने जानकारी दी कि पालडी से जैन करास मोटर मार्ग एवं गुरना से नैनी उडियार मोटर मार्ग के डामरीकरण के सम्बन्ध में शासनादेश जारी हो चुका है। चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि बागेश्वर जिला चिकित्सालय के भवन की स्वीकृति के सम्बन्ध में कार्यवाही गतिमान है। नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि बैजनाथ मेला डूंगरी हेलीपैड विस्तारीकरण के सम्बन्ध में जल्द ही सर्वेक्षण की कार्यवाही आरंभ की जाएगी। बैठक में परिवहन एवं प्रस्तावित बागेश्वर-टनकपुर रेलवे लाईन के सर्वे को लेकर भी जानकारी ली गई।

बैठक में सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी, हरीचंद सेमवाल, अपर सचिव विनीत कुमार, डॉ.अमनदीप कौर, सी. रविशंकर, जगदीश काण्डपाल तथा संबंधित विभागों के अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित थे।

https://shahtimesnews.com/
शाह टाइम्स की ताज़ा खबरों और ई - पेपर के लिए लॉगिन करें 
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर