गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

स्नेक नहीं स्नैक्स समझ कर बच्चे ने सांप को काटा

None 2024-09-03 14:25:44
स्नेक नहीं स्नैक्स समझ कर बच्चे ने सांप को काटा

सांप का नाम सुनती बड़े-बड़े लोगों के भी होश उड़ जाते हैं। यदि अचानक से सांप सामने आ भी जाए तो लोगों का डर के मारे बुरा हाल हो जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि इंसान ने सांप को काट लिया, तो शायद आपको यकीन नहीं होगा लेकिन यह सच है।

शाह टाइम्स। सांप का नाम सुनते कुछ लोग डर के मारे थर-थर कांप उठते हैं। जरा सोचिए अगर वहीं सांप सामने आ जाए, तो यकीनन किसी की भी सिट्टी पिट्टी गुल हो जाए। आपने अक्सर ऐसे कई मामले सुने होंगे, जिनमें सांप के काटने से इंसान की मौत तक हो जाती है। लेकिन क्या आप ये कल्पना कर सकते हैं कि, कोई इंसान उल्टा सांप को ही काट ले। जाहिर सी बात है इस बात पर भरोसा कर पाना मुश्किल है, लेकिन ये सच है।

ये कारनामा किसी वयस्क ने नहीं बल्कि एक अबोध बच्चे ने कर दिखाया है। दरअसल, एक साल के मासूम से बच्चे ने सांप को दांत से काट कर उसकी जान ले ली। वहीं सबसे हैरानी की बात तो ये है कि बच्चे को इससे कोई नुकसान नहीं हुआ, बच्चा बिल्कुल स्वस्थ है।

बिहार के गया की है घटना

पटना मीम्स नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट ने इस बच्चे का वीडियो शेयर किया गया है, साथ में उस सांप की तस्वीर भी शेयर की है, जिसे बच्चे ने काटा है। वीडियो सच में हैरान कर देने वाला है, क्योंकि वीडियो में जो सांप की जो तस्वीर दिखाई जा रही हैं, उसमें सांप आधा कटा नजर आ रहा है। वीडियो में कैप्शन देते हुए बताया गया है कि, इस नन्हें से बच्चे ने सांप को काटा, जिससे सांप की मौत हो गई। वहीं बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है, मेडिकल चेकअप के बाद उसे पूर तरह स्वस्थ बताया गया है। ये घटना बिहार के गया शहर की बताई जा रही है।

अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे लोग

आपको बता दें कि वीडियो को 7 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो पर कमेंट कर लोग इस बच्चे की हरकत पर ताज्जुब जता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ये तो सामान्य बच्चा नहीं लगता। दूसरे यूजर ने लिखा, 'बच्चे के लिए वह स्नेक नहीं स्नैक्स है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा, 'वह बच्चा है वह मुंह केवल कुछ चबाने के लिए ही खोलता है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये सांप जहरीला नहीं होता।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर