गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

बाल विवाह समाज के लिए किसी अभिशाप से कम नहीं

None 2024-05-31 12:06:51
बाल विवाह समाज के लिए किसी अभिशाप से कम नहीं

आस्कर विजेता निर्माता गुनीत मोगा कपूर की फिल्म किकिंग बॉल्स की स्क्रीनिंग के जरिए महिलाओं को बाल विवाह रोकने के लिए जागरूक किया गया

अमरोहा,चेतन रामकिशन

(Shah Times)। मुख्य विकास अधिकारी अवनीश कुमार मिश्र ने कहा कि आज के दौर में बालक-बालिकाएं एक समान है। इसलिए बेटियों से भेदभाव न करें। बाल विवाह को समाज के लिए अभिषाप बताते हुए उन्होंने इसे रोकने लिए सभी से आगे आने की अपील भी की। साथ ही ही बाल विवाह पर आधारित अपकमिंग डाक्यूमेंट्री मूवी-किकिंग बॉल्स की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।


बृहस्पतिवार की शाम गजरौला विकास खंड के गांव सुल्तानपुर मौलवी में स्थित पंचायत भवन में जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन एवं शो लीड्स इंपेक्ट फंड फ्रंटियर मार्केट्स द्वारा बाल विवाह पर आधारित अपक​मिंग डाक्यूमेंट्री मूवी- किकिंग बॉल्स की स्क्रीनिंग के जरिए महिलाओं को बाल विवाह रोकने के लिए जागरूक किया गया। फिल्म की निर्माता और दो बार आस्कर अवार्ड विजेता गुनीत मोगा कपूर ने महिलाओं की पीड़ा को उजागर करते हुए कहा कि अब समय बदल रहा है। जरूरत है कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनें। वे सिर्फ चौका-चूल्हा तक सीमित न रहें और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। जुबिलेंट में निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित ने कहा कि जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड एवं जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन भी महिलाओं के उत्थान के लिए सतत कार्यशील है।

कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने बाल विवाह को लेकर अपने अनुभव भी साझा किए। साथ ही कहा कि वे अपनी बेटियों को पढ़ालिखाकर इस मुकाम तक पहुंचाएंगीं कि उन्हें जीवन में कभी विफलता का सामना नहीं करना पड़े। शी लीड्स इंपेक्ट फंड की संस्थापक भागीदार अजेता शाह, एवं तृप्ति ने बताया कि उनकी संस्था राजस्थान और उत्तर प्रदेश के गांवों में इस मूवी की स्क्रीनिंग कर महिलाओं को जागरूक करने का कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास सचिव परिणीता सिंह, चारू मल्होत्रा, जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन के उपाध्यक्ष विवेक प्रकाश, हसनपुर के एसडीएम विकास मित्तल, ग्राम प्रधान अमित कुमार, ग्राम सचिव धर्मेंद्र सिंह, जया, नवनीत सिंह, राहुल , अनिल आदि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर