शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

बांग्लादेश की गरीब लड़कियों से शादी कर चीन उनसे करा रहा है देह व्यापार

None 2024-07-01 10:47:18
बांग्लादेश की गरीब लड़कियों से शादी कर चीन उनसे करा रहा है देह व्यापार

चीनी नागरिक पहले बांग्लादेश की गरीब लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाते हैं, फिर उनसे शादी करके उन्हें चीन में वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर कर देते हैं।

Dhaka,(Shah Times)। गरीब लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर कर और उन्हें बड़े सपने दिखाकर शादी करना और फिर उन्हें देह व्यापार में धकेलना। आपने ऐसा सिर्फ फिल्मों में ही देखा होगा।  लेकिन ऐसा असल में भी होता है।

जी हां ऐसा ही एक मामला चीन से सामने आया है। दरअसल यह काम चीन के कुछ एजेंट बांग्लादेश में कर रहे हैं। चीनी नागरिक पहले गरीब लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाते हैं, फिर शादी कर उनसे चीन में जबरन देह व्यापार कराया जाता है। जो लड़कियां देह व्यापार में असमर्थ होती हैं, उनके बॉडी पार्ट्स की तस्करी की जाती है।

आपको बता दें कि यूरेशियन टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एक जुलाई 2023 को बांग्लादेश के उत्तरी जिले चुआडांगा में एक गरीब विधवा महिला ने अपनी 19 वर्षीय बेटी की शादी चीनी नागरिक कुई पो वेई से की थी। करीब 6 महीने बाद ही कुई पो वेई पत्नी को चीन ले गया और उसे वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया। मामला तब खुला जब पीड़िता की मां ने 31 मार्च 2024 को ढाका ट्रिब्यूनल में केस दर्ज कराया।

पीड़िता की मां ने जानकारी देते हुए कहा कि बेटी ने 11 मार्च 2024 को फोन करके बताया था कि उसके चीनी पति और उसके साथियों ने बहुत शारीरिक यातनाएं दीं। उसे हर दिन 10-15 ग्राहकों के सामने पेश किया जाता है और विरोध करने पर उसे जान से मारने धमकी के साथ साथ उसके शरीर के अंगों को बेच दिया जाएगा ऐसा बोलकर डराया जाता है। महिला ने बताया कि ऐसा ही 4 अन्य गरीब महिलाओं के साथ भी हुआ है।

उन्हे भी शादी करके चीन ले जाकर उनसे भी जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है।

आपको बता दें कि एक मई 2024 को बांग्लादेश के पूर्वी पहाड़ी क्षेत्र में रहने वाली महिला ने भी स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि एक गिरोह ने उसकी बहन को चीन में तस्करी करने के इरादे से ढाका में बंदी बना रखा था। 21 वर्षीय बहन को नर्सिंग में दाखिला दिलाने का झांसा देकर ढाका ले जाया गया, ओर फिर उसे चीनी नागरिक से शादी के लिए मजबूर किया गया। वहीं, चटगांव हिल महिला संघ की अध्यक्ष पिंकी ने कहा कि पिछले कुछ सालों में 500 से ज्यादा लड़कियों को चीन ले जाया गया है, जिनकी उम्र करीब 13 साल है।

बताया जा रहा है कि चीन केवल यह रैकेट बांग्लादेश में ही नहीं चला रहा है। बल्कि इससे पहले पाकिस्तान से भी ऐसी खबरें सामने आई थीं। रिपोर्ट में बताया गया था कि 2019 में 600 गरीब पाकिस्तानी लड़कियों को चीन के लड़कों की दुल्हन के रूप में बेचा गया था।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर