शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

चीनी विदेश मंत्री ने अमेरिकी प्रेसिडेंट से की मुलाकात

None 2023-10-28 14:29:50
चीनी विदेश मंत्री ने अमेरिकी प्रेसिडेंट से की मुलाकात

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन (Joe Biden) ने यहां चीनी विदेश मंत्री वांग यी (wang yi) से मुलाकात की और वांग ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) की ओर से बिडेन को शुभकामनाएं दीं।

वांग यी ने शुक्रवार को कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य अमेरिकी पक्ष के साथ संवाद करना है ताकि दोनों राष्ट्राध्यक्षों द्वारा पहुंची महत्वपूर्ण आम समझ का पालन किया जा सके और शी-बाइडेन (Xi-Biden ) बाली शिखर सम्मेलन से सैन फ्रांसिस्को शिखर सम्मेलन (San Francisco Summit) की ओर आगे बढ़ सकें। साथ ही द्विपक्षीय संबंधों को और खराब होने से रोकें और चीन-अमेरिका संबंधों को आगे बढ़ाएं ताकि रिश्ते जल्द ही स्वस्थ और स्थिर विकास की राह पर वापस आ सके।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

उन्होंने कहा कि एक-चीन सिद्धांत और तीन चीन-यू.एस. संयुक्त विज्ञप्ति द्विपक्षीय संबंधों के लिए सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक आधार है, जिसे बिना किसी हस्तक्षेप के बरकरार रखा जाना चाहिए। बाइडेन ने भी अपनी ओर से शी को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अमेरिका-चीन (America-China) संबंधों को महत्व देते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अमेरिका वैश्विक चुनौतियों से संयुक्त रूप से निपटने के लिए चीन के साथ संपर्क में रहने को इच्छुक है। वाशिंगटन (Washington) में अपने प्रवास के दौरान, वांग यी ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (Antony Blinken) के साथ दो दौर की वार्ता की और अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन के साथ रणनीतिक संचार किया।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर