गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

विपक्षी नेताओं की छटपटाहट से साफ, 2024 में फिर भाजपा की प्रचंड जीत तय

None • 2023-06-27 15:19:01
विपक्षी नेताओं की छटपटाहट से साफ, 2024 में फिर भाजपा की प्रचंड जीत तय

यदि जनता को गांधी परिवार के बेटा बेटी का भला करना है, तो वे कांग्रेस को चुन सकते हैं

सपा काे चुनकर ''मुलायम'' के बेटे बेटियों का भला

भोपाल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कांग्रेस समेत लगभग 15 विपक्षी दलों के नेताओं की हाल में पटना में संपन्न बैठक और विपक्षी एकजुटता के प्रयासों पर जबर्दस्त प्रहार करते हुए आज कहा कि यह विपक्ष के नेताओं की छटपटाहट, घबराहट है और इससे साफ हो गया है कि देश की जनता ने वर्ष 2024 के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वापस लाने का मन बना लिया है।
नरेंद्र मोदी ने इसी वर्ष मध्यप्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों और अगले वर्ष लोकसभा चुनाव की दृष्टि से बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि विपक्ष के नेताओं की बैठक के जो फोटो सामने आए हैं, उन्हें देखने से पता चलता है कि सभी घोटालेबाज एकजुट होने का प्रयास कर रहे हैं।
नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों के रवैए को उनकी छटपटाहट और घबराहट निरुपित करते हुए कहा कि इनमें इतनी छटपटाहट पहले कभी नहीं देखी गयी। अब इन दलों के नेता मजबूरीवश आपस में एक दूसरे को षाष्टांग करते हुए दिख रहे हैं। नतमस्तक हो रहे हैं। इससे साफ है कि भाजपा 2024 के चुनाव में एक बार फिर से प्रचंड बहुमत से केंद्र में सत्ता में आएगी और जनता ने यह मन बना लिया है।
नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये सभी विपक्षी दल चुनाव के पहले जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। इन लोगों ने एक नया शब्द ''गारंटी'' गढ़ लिया है और इसका काफी प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दरअसल ये विपक्षी दलों की ''बीस लाख करोड़ रुपयों के घोटालों की गारंटी'' है। ऐसे समय भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे आम लोगों को इस बारे में समझाएं। लोगों को बताना होगा कि विपक्ष के ये दल भ्रष्टाचार की गारंटी हैं। सिर्फ कांग्रेस ने ही लाखों करोड़ रुपए के घोटाले किए हैं। कोयला घोटाला, टूजी घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला, मनरेगा घोटाला, हेलीकॉप्टर घोटाला, सबमरीन घोटाला और अन्य कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से चारा घोटाला, पशुपालन शेड घोटाला, बाढ़ राहत घोटाला और लंबी फेहरिस्त जुड़ी है। अदालतें भी सजा सुना सुनाकर थक गयी हैं। इसी तरह डीएमके, टीएमसी, एनसीपी और अन्य दलों के भी घोटाले छिपे नहीं है। इन दलों के पास घोटालों का अनुभव है। इसलिए इनकी घोटालों की गारंटी है। अब देश को तय करना है कि क्या वह इन घोटालों को स्वीकार करेगा।

दैनिक शाह टाइम्स के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

नरेंद्र मोदी ने दावा करते हुए कहा कि इसके बीच वे भी इस बात की गारंटी देते हैं कि प्रत्येक घोटालेबाज पर कार्रवाई की जाएगी। हर चोर लुुटेरे पर कार्रवाई की गारंटी मोदी देता है। जिसने भी देश और गरीब को लूटा है, उसका हिसाब होकर रहेगा। अब कानून का डंडा चल रहा है, तो सबको जेल दिख रही है। इसलिए सब जुगलबंदी कर रहे हैं। इनका कार्य कानून के एक्शन से बचने का ही है।
मोदी ने पटना बैठक पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस तरह गांव में कोई व्यक्ति जेल से छूटकर आता है और गांव वाले उसके पास पहुंचकर जेल के अनुभव के बारे में पूछते हैं, इसी तरह से लोग पटना में जुटे और उनसे अनुभव पूंछे। उन्होंने कहा कि पटना की बैठक में शामिल कई लोग जमानत पर हैं। उन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। ऐसे लोगों से लोग मिले, जो सजा काट रहे हैं या फिर जेल का अनुभव लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को अब देश के लोग भी भलीभांति समझते हैं।
नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से आह्वान करते हुए कहा कि यदि उन्हें गांधी परिवार के बेटा बेटी का भला करना है, तो वे कांग्रेस को चुन सकते हैं। समाजवादी पार्टी काे चुनकर ''मुलायम'' के बेटे बेटियों का भला कर सकते हैं। इसी तरह लालू यादव, शरद पवार, करुणानिधि और चंद्रशेखर राव के बेटे बेटियों का भला करना है, तो इन नेताओं से जुड़ी पार्टियों को चुन सकते हैं। मोदी ने कहा कि लेकिन यदि देश की जनता अपने बेटे बेटियों, नाती नातिन और पोता पोतियों का भला चाहती है, तो उसे भाजपा को चुनना चाहिए।

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर