गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

ग्लोबल यूनिवर्सिटी छात्रों के भविष्य पर संकट के बादल

None 2024-06-18 10:48:33
ग्लोबल यूनिवर्सिटी छात्रों के भविष्य पर संकट के बादल

राजनीति की बुरी नजर जब किसी पर पड़ जाती है तो उसका बचना नामुमकिन हो जाता है। इसी तरह सहारनपुर के बेहट क्षेत्र में स्थित ग्लोबल यूनिवर्सिटी पर ईडी की कार्रवाई ने छात्रों के भविष्य पर संदेह खड़ा कर दिया है, छात्रों के अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं।


Saharanpur, (Shah Times)।सियासत की बुरी नज़र जब किसी पर पड़ जाए तो उसका बचना नामुमकिन हो जाता है।ऐसा ही सहारनपुर के बेहट क्षेत्र में स्थित ग्लोकल यूनिवर्सिटी पर हुई ईडी की कार्रवाई से छात्रों के भविष्य पर संकट के बादल मंडरा गए है,छात्र छात्राओं के अभिभावकों में बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता बन गई है ।

आपको बता दे कि पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल द्वारा स्थापित ग्लोकल यूनिवर्सिटी के खिलाफ हुई ईडी की कार्यवाही से करीब चार हजार विद्यार्थियों के भविष्य पर संकट के बादल छा गए हैं, बड़ा सवाल यह है कि क्या सरकार यहां की प्रशासनिक व्यवस्था अपने हाथ में लेगी या फिर इन विद्यार्थियों को किसी दूसरी यूनिवर्सिटी में शिफ्ट किया जाएगा,यह चर्चा भी आम हो रही है।

ग्लोकल विश्वविद्यालय में इस समय बीबीए, एमबीए, बीसीए, एमसीए, एलएलबी, बीएएमएस, बीटेक, एमटेक, बीएससी और एमएससी कोर्स संचालित है–ग्लोकल में करीब चार हजार विद्यार्थी पढ़ते है।इसमें स्थानीय के साथ-साथ बाहरी विद्यार्थियों की संख्या भी काफी है नाइजीरियन विद्यार्थी भी यहां पर पढ़ते हैं यूनिवर्सिटी प्रशासन अपनी छवि को बनाए रखने के लिए तमाम प्रयास कर रहा है लेकिन आए दिन कोई न कोई विवाद यूनिवर्सिटी को घेर ही लेता है ,प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के बाद यूनिवर्सिटी के स्टाफ से लेकर विद्यार्थियों में हड़कंप मच गया ग्लोकल यूनिवर्सिटी इससे पहले भी कई बार विवादों में आ चुकी है।

हाल ही में सदर व मिर्जापुर थाने पर ग्लोकल द्वारा दी गई फर्जी डिग्री मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था अब ईडी द्वारा ग्लोकल यूनिवर्सिटी की जब्तीकरण की कार्यवाही से पढ़ने वाले छात्र सकतें में आ गये है। ग्लोकल में पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावकों में इस बात को लेकर बेचैनी बनी है कि अब हमारे बच्चों के भविष्य का क्या होगा, वही इस बारे में अभी ना तो कोई यूनिवर्सिटी प्रशासन और ना ही जिला प्रशासन कुछ बोलने को तैयार है कि आखिर बच्चों के भविष्य का क्या होगा अब देखना होगा कि शासन इन बच्चों के भविष्य के बारे में क्या निर्णय लेता है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर