गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सीएम आतिशी ने कार्यभार संभालते ही लिये बड़े फैसले, बीजेपी पर फिर साधा निशाना

None 2024-09-25 18:26:08
सीएम आतिशी ने कार्यभार संभालते ही लिये बड़े फैसले, बीजेपी पर फिर साधा निशाना
दिल्ली की मुख्यमंत्री अतिशी ने कहा, "अगर आप देश भर में न्यूनतम मजदूरी देखने जाएंगे तो अरविंद केजरीवाल की सरकार में देश में सबसे अधिक न्यूनतम मजदूरी दी गई। गरीबों का शोषण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने ऐतिहासिक स्तर पर न्यूनतम मजदूरी को पहुंचाया।

नई दिल्ली (Shah Times) दिल्ली में आतिशी ने नये सीएम को तौर पर पद संभाल लिया है। सीएम आतिशी ने कुछ बड़े फैसलों का आज ऐलान किया है। दीवाली से पहले लाखों श्रमिकों और कर्मचारियों को तोहफा दिया है। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी ने न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की घोषणा की है। इसके बाद अब अकुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी 18066 रुपये हुई, जो पहले 17494 रुपये थी।

यह बोली आतिशी

दिल्ली की मुख्यमंत्री अतिशी ने कहा, "अगर आप देश भर में न्यूनतम मजदूरी देखने जाएंगे तो अरविंद केजरीवाल की सरकार में देश में सबसे अधिक न्यूनतम मजदूरी दी गई। गरीबों का शोषण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने ऐतिहासिक स्तर पर न्यूनतम मजदूरी को पहुंचाया।

उपराज्यपाल पर फिर साधा निशाना

पहली बार जब अरविंद केजरीवाल की सरकार ने 2016-2017 में न्यूनतम मजदूरी को बढ़ाने की बात की तो भाजपा ने अपने उपराज्यपाल के माध्यम से हमें रोका। तब न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने के लिए दिल्ली सरकार कोर्ट से आदेश लेकर आई। भाजपा ने इसकी पुरजोर विरोध किया।

दिल्ली में फिर से ऑड-ईवन की तैयारी

दिल्ली में हर साल अक्टूबर और नवंबर में बढ़ने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार विंटर एक्शन प्लान पर काम कर रही है। दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने पर फिर से ऑड-ईवन लागू किया जा सकता है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि NCR के राज्यों में बढ़ने वाले प्रदूषण स्तर का प्रभाव दिल्ली पर पड़ता है। प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए केंद्र सरकार की भी ज़रूरत हमें पड़ती है।

क्या है ऑड-ईवन

ऑड-ईवन योजना एक यातायात प्रबंधन प्रणाली है जिसका उद्देश्य सड़कों पर वाहनों की संख्या को कम करके वायु प्रदूषण को नियंत्रित करना है। इस योजना के तहत, गाड़ियों के पंजीकरण नंबर के आधार पर उन्हें चलाने की अनुमति दी जाती है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर