देहरादून। उत्तराखंड (Uttarakhand) के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने 'राष्ट्रीय प्रेस दिवस' (National press day) पर मीडिया से जुड़े सभी प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी है।
उन्होंने कहा कि पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है और प्रेस की स्वतंत्रता लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण है। प्रेस किसी भी समाज का आईना होता है।
व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि 'राष्ट्रीय प्रेस दिवस' (National press day) मनाने का मुख्य उद्देश्य प्रेस की स्वतंत्रता के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन के साथ ही हमारे सामाजिक सरोकारों पर भी मीडिया का प्रभाव स्पष्ट दिखाई देता है। सामाजिक जागरूकता में भी मीडिया अहम भूमिका निभा रहा है।
https://shahtimesnews.com/america-china-summit-will-prove-to-be-a-milestone-in-histor
Shah Times Reporter
शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।