गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

बर्मिंघम में 250 से अधिक व्यवसाइयों से मिले सीएम धामी

None 2023-09-29 10:56:55
बर्मिंघम में 250 से अधिक व्यवसाइयों से मिले सीएम धामी

सीएम ने निवेशकों को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए किया

M. Faheem 'Tanha'

बर्मिघम/ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने ब्रिेटेन दौरे के दूसरे दिन बर्मिघम (Birmingham) में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (Global Investors Summit) के लिए आयोजित रोडशो में प्रतिभाग करते हुए बर्मिघम के विभिन्न उद्योगपतियों के साथ बैठक की। बर्मिघम (Birmingham) में आयोजित रोडशो दौरान शिक्षा, आईटी, हेल्थ, मेनिफैक्चरिंग इन्डस्ट्री से जुड़े 250 से अधिक डेलिगेट्स ने प्रतिभाग किया। रोड शो दौरान विदेशी निवेशकों ने राज्य सरकार के प्रतिनिधियों से विभिन्न नीतियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने सभी निवेशकों को आगामी दिसम्बर माह में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट हेतु आमंत्रित किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने सभी निवेशकों को उत्तराखंड सरकार (Uttarakhand Government) की ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया।

https://twitter.com/pushkardhami/status/1707449997275627790?t=BHMB0HJ5I7BdlrOxnb_73g&s=19

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

पीस टू प्रोस्पेरिटी की थीम पर समिट

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बर्मिंघम शहर ऐतिहासिक शहर है और यह उद्योग के क्षेत्र में प्रमुख स्थान रखता है। मुख्यमंत्री ने लंदन और बर्मिंघम (Birmingham) में रह रहे समस्त भारतीय एवं उत्तराखंड (Uttarakhand) के निवासियों का उनके अपार स्नेह के लिए आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड (Uttarakhand) हिमालय की गोद में बसा राज्य है जो कि प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की शांतप्रिय वादियां एवं काम करने के लिए अनुकूल वातावरण इसे अन्य स्थानों से भिन्न बनाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड (Uttarakhand) में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (Global Investors Summit) की थीम को ”पीस टू प्रोस्पेरिटी ” रखा गया है। उन्होने कहा कि उत्तराखण्ड (Uttarakhand) भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से भी महज कुछ दूरी पर है, बेहतर रोड, रेल और एयर कनेक्टिविटी से सीधा जुड़ा है लिहाजा उत्तराखण्ड (Uttarakhand) में निवेश के लिए अपार सम्भावनाएं हैं।

प्रत्येक भारतवासी के सम्मान में वृद्धिः धामी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हाल में ही भारत ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जी20 का सफल आयोजन किया है। इस पूरी दुनिया के सामने भारत ने अपने कुशल नेतृत्व को सिद्ध किया है। उन्होंने कहा कि भारत ने चंद्रयान मिशन (chandrayaan mission) की सफलता के साथ ही अपनी दूरगामी सोच को सिद्ध किया है। उन्होंने कहा कि बीते 9 वर्षो में भारत और प्रत्येक भारतवासी के मान सम्मान और स्वाभिमान में उत्तरोत्तर वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में निवेश करने वाले देशों में ब्रिटेन छठवें नंबर का देश है जिसकी 600 से अधिक औद्योगिक इकाइयां पूरे देश में कार्य कर रही हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने बर्मिंघम (Birmingham) में मौजूद भारत के प्रमुख कौंसुलावास का भी आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद किया।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर