गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सीएम धामी पहुंचे उत्तरकाशी, किया डेढ़ किलोमीटर का रोड़ शो

None 2024-01-08 14:49:19
सीएम धामी पहुंचे उत्तरकाशी, किया डेढ़ किलोमीटर का रोड़ शो

उत्तरकाशी ( चिरंजीव सेमवाल)। सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) सोमवार को उत्तरकाशी (Uttarkashi) पहुंचे हैं। उत्तरकाशी (Uttarkashi) स्थित तांबा खानी से डेढ़ किलोमीटर के रोड़ शो में भारी जनसमूह उमड़ा । इस के बाद सीएम धामी रामलीला मैदान में आयोजित दीदी-भुली महोत्सव में मुख्य अतिथि प्रतिभाग करने पहुंचे
सीएम के उत्तरकाशी पहुंचने पर तांबा खानी के पास कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। जिसके उपरांत रोड शो में मुख्यमंत्री ने जहां सड़क के दोनों ओर खड़ी दीदी -भुली का अभिवादन किया तो वहीं रोड शो में फूल बरसाकर भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान गंगा -यमुना घाटी के ढोल-दमाऊं,नृत्य के साथ रोड शो में भारी जनसमूह मौजूद रहा जो कि मुख्यमंत्री के काफिले के साथ बढ़ा।

उधर रोड शो के उपरांत सीएम रामलीला मैदान में दीदी-भुली महोत्सव (Didi-Bhuli Festival) में प्रतिभाग करने के अलावा विभिन्न विकासपरक योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

रामलीला मैदान में पहुंचे उत्तराखंड (Uttarakhand) के सीएम धामी ने सबसे पहले बद्री गया पूजन किया है। विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय उत्तरकाशी के आचार्य एवं ऋषि कुमारों ने वैदिक मंत्रों उच्चारण से गौ पूजा किया है। बता दें कि सनातन धर्म में गाय पूजा का विशेष महत्व होता है हिन्दू ग्रंथों के अनुसार गाय को देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है।
मान्यताओं के अनुसार जिस तरह से देवी सुख और शांति प्रदान करती हैं उसी प्रकार गाय की पूजा करने से घर में सुख और शांति का वास होता है। बाद में सीएम धामी ने विकसित भारत विकसित ग्राम' प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।  प्रदर्शनी स्टॉलो का  निर करने के साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया।

इस दौरान सीएम धामी ने विभिन्न प्रदर्शनियों का आलोकन किया। इस मुख्य रूप से पशुपालन विभाग ,पर्यटन विभाग के होम स्टेट, स्वराज कर योजना उद्यान विभाग कृषि, शहरी विकास एवं महिला सशक्तिकरण, आपदा प्रबंधन विभाग, जल संस्थान,वन विभाग,सहित दर्जनों स्टालों का निरीक्षण किया है। इस दौरान सीएम दशने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को अनुदान और सहायता राशि के चेक वितरित किया।

मुख्यमंत्री ने चरखा चलाकर की ऊन की कताई

सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने दीदी भुली महोत्सव में शिरकत कर डुंडा और बगोरी क्षेत्र के पारंपरिक ऊन की कताई करने वाले चरखा को चलाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने करीब ऊन की कताई कर पारंपरिक ऊनी वस्त्रों को बढ़ावा देने का संदेश दिया। साथ ही डुंडा और बगोरी से पहुंची महिलाओं को चरखा चलाने और ऊन कताई की जानकारी ली।

सीएम धामी ने दीदी भुली महोत्सव में वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट में हाल ही में देश में दूसरे स्थान का सम्मान पाने वाले लाल धान की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लाल धान का उत्पादन करनी वाली महिलाओं ने मुख्यमंत्री को लाल धान की बाली भेंट की। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के साथ लाल धान की कुटाई पारंपरिक ओखली यानी उलख्यारे में गिंज्याली (मूसल) थामकर की है। साथ ही लाल धान के चूड़ा बनाने की जानकारी ली।

सीएम ने उत्तरकाशी में 240 करोड़ से अधिक लागत की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पणकर बड़ी सौगात दी है। जिनमे उत्तरकाशी जिले के विकास के लिये 57 करोड़ 38 लाख की लागत की 24 योजनाओं का शिलान्यास करने के साथ ही 45 करोड़ 37 लाख की लागत की  38 योजना का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यूजेवीएन लिमिटेड के तिलोथ विद्युतगृह के नवीनीकरण, उच्चीकरण एवं पुनरोद्धार (R.M.U.) कार्यों का लोकार्पण भी किया गया।

सिंचाई विभाग की धनराशि ₹ 20.58 करोड़ की 7 योजनाओं का शिलान्यास किया जायेगा, जिससे कृषि एवं आवासीय बस्ती का नदी से होने वाले भू-धंसाव भू-कटाव तथा मृदा अपर्दन को रोका जायेगा। लघु सिंचाई विभाग की धनराशि ₹0.94 करोड़ की 2 योजनाओं का शिलान्यास किया जायेगा जिससे कृषकों की भूमि सिंचन क्षमता बढ़ाई जायेगी जिससे कास्तकारों की आमदनी में बढ़ोत्तरी / जीवनस्तर में सुधार होगा।

लोक निर्माण विभाग की धनराशि ₹ 28.33 करोड़ की 7 योजनाओं का शिलान्यास जिससे
ग्रामवासियों की नकदी फसल को बाजार तक ले जाने में सुविधा होगी तथा ग्रामवासियों को शिक्षा एवं स्वास्थ्य आदि सेवाओं का लाभ प्राप्त होगा, साथ ही देश-विदेश से पर्यटक आते-जाते रहते हैं, मार्ग के सुदृढ़ीकरण से पर्यटको को भी सुविधा प्राप्त होगी।

ग्रामीण निर्माण विभाग उत्तरकाशी की धनराशि ₹ 7.52 करोड़ की 8 योजनाओं का शिलान्यास किया जायेगा। उत्तरकाशी के तिलोथ विद्युत गृह (3X30 मे0वा०) उत्तरकाशी में धनराशि ₹ 138.00 करोड़ की योजनाओं का पुनरोद्धार, आधुनिकीकरण एवं उच्चीकरण के कार्य का लोकार्पण किया जाना है।

सिंचाई विभाग (Irrigation Department) की धनराशि 8.88 करोड़ की 3 योजनाओं का लोकार्पण किया जायेगा जिससे आवासीय भवनों को भू-धंसाव से होने वाले भू-कटाव तथा मृदा अपर्दन को रोका जायेगा दूसरी योजना से कृषकों की भूमि सिंचन क्षमता बढ़ाई जायेगी जिससे लगभग 600 कास्तकारों की आमदनी में बढ़ोत्तरी / जीवनस्तर में सुधार होगा।

उत्तराखण्ड पेयजल निगम उत्तरकाशी की धनराशि ₹ 14.18 करोड़ की 9 पेयजल योजनाओं का लोकार्पण किया जायेगा, जिससे व्यक्तियों को पेयजल सुविधा से लाभान्वित हैं। उत्तराखण्ड संस्थान उत्तरकाशी की धनराशि ₹ 19.37 करोड़ की 23 पेयजल योजनाओं का लोकार्पण किया जायेगा, जिससे व्यक्तियों को पेयजल सुविधा से लाभान्वित हैं। ग्रामीण निर्माण विभाग उत्तरकाशी की धनराशि ₹0.67 करोड़ की 1 योजना का लोकार्पण किया जायेगा।

उत्तराखण्ड पेयजल संसाधन विकास एवं पेयजल निर्माण चम्बा टिहरी गढ़वाल की धनराशि ₹0.87 करोड़ की 1 योजना का लोकार्पण किया जायेगा। लोक निर्माण विभाग उत्तरकाशी की धनराशि ₹1.41 करोड़ की 1 योजना का लोकार्पण किया जायेगा, जिससे ग्रामवासियों को अपनी नकदी फसलों, अन्य सामग्रियों को बाजार लाने व ले जाने हेतु यातायात की सुविधा प्राप्त हो गई है।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

सीएम धामी ने उत्तरकाशी में माँ शक्ति और बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने दोनों मंदिरों में पूजा अर्चना कर राज्य की खुशहाली की कामना की।

दीदी -भुली महोत्सव (Didi-Bhuli Festival) में गंगा -यमुना की पौराणिक संस्कृति कार्यक्रम की धूम रही है। इस दौरान मोरी विकास खंड के सूदूरवर्ती ग्रामीणों ने शेरकूडिया देवता की हारूल गाकर सबको मंत्रमुग्ध किया। रवांई घाटी के कलाकार पौराणिक संस्कृति सरंगी नृत्य विजय सिंह रावत, विजयपाल सिंह रावत डीपीसी सदस्य , प्रताप चौहान, अमित, विजय पाल रावत , अनिल बैसारी अंकित रावत,रूकम, गुड्डू दास, ऐलम दास व लोकल बैंड आदि की धूम रही है।

इस मौके पर ज़िले के प्रभारी मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, टिहरी सांसद माला राज्यालक्ष्मी शाह, गंगोत्री क्षेत्र कू विधायक सुरेश चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण,पुरोला विधायक, राज्य मंत्री राज कुमार,यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती विनीता रावत, शैलेंद्र सिंह कोहली,बचन सिंह पंवार, सूरत राम नौटियाल, नागेंद्र सिंह चौहान, सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे हैं।

गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय, डीएम अभिषेक रूहेला, पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी, पुलिस उपाधीक्षक सुरेश सिंह भंडारी, अनुज कुमार, प्रशांत कुमार,एडीएम, उपजिलाधिकारी बृजेश तिवारी,चतर सिंह चौहान, सहित विभिन्न विभागों के आला अफसर मौजूद रहे हैं।

https://shahtimesnews.com/government-employees-sit-on-hunger-strike-for-restoration-of-old-pension-scheme/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर