गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मोदी सरकार के 11 साल: सीएम धामी बोले- यह भारत के पुनर्जागरण का दौर

None 2025-06-02 22:25:16
मोदी सरकार के 11 साल: सीएम धामी बोले- यह भारत के पुनर्जागरण का दौर


“संकल्प से सिद्धि तक”: पीएम मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर बोले सीएम धामी, बताया भारत का स्वर्णिम युग


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्षों की यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए देश की प्रगति, आत्मनिर्भरता, और वैश्विक पहचान को रेखांकित किया। जानिए इस अवसर पर उन्होंने क्या कहा।


देहरादून, (Shah Times)।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर सोमवार को "मोदी सरकार के 11 वर्ष - संकल्प से सिद्धि तक" विषयक वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग करते हुए प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना की और इन 11 वर्षों को भारत के लिए परिवर्तनकारी कालखंड बताया।

"सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की यात्रा": सीएम धामी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 9 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूरे करने जा रही है। उन्होंने इस अवधि को भारत के आत्मगौरव और राष्ट्रवाद के पुनर्जागरण का युग बताया। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2014 से शुरू हुई यह यात्रा देश की जनता की आकांक्षाओं को साकार करने की दिशा में एक सशक्त प्रयास रही है।

‘सबका साथ, सबका विकास’ से नीतियों में पारदर्शिता और परिणाम

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए मूलमंत्र – ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ को केंद्र में रखते हुए बताया कि कैसे शासन व्यवस्था में नई कार्यसंस्कृति और पारदर्शी निर्णयों से विकास की नई ऊंचाइयाँ प्राप्त की गई हैं।

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर

मुख्यमंत्री ने देश की सुरक्षा स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी सरकार के तहत भारत की सीमाएं पहले से कहीं अधिक सुरक्षित हुई हैं। उन्होंने उरी, पुलवामा और हालिया पहलगाम हमलों के जवाब में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और “ऑपरेशन सिंदूर” जैसे कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि अब भारत दुश्मनों को करारा जवाब देने में सक्षम है। साथ ही, उन्होंने बताया कि देश अब 80% से अधिक रक्षा संसाधन स्वदेशी स्तर पर बना रहा है और 85 देशों को निर्यात कर रहा है।

भारत बना विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

सीएम धामी ने भारत की आर्थिक प्रगति की चर्चा करते हुए कहा कि आज भारत $4 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन चुका है। ‘मेक इन इंडिया’, ‘वोकल फॉर लोकल’, ‘स्टार्टअप इंडिया’ और ‘स्किल इंडिया’ जैसी योजनाएं देश को आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से ले जा रही हैं। भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम भी बन चुका है।

इन्फ्रास्ट्रक्चर में क्रांतिकारी बदलाव

उन्होंने बीते 11 वर्षों में हुए आधारभूत संरचना निर्माण को “इन्फ्रास्ट्रक्चर रेवोल्यूशन” करार देते हुए कहा कि हाई-स्पीड ट्रेनों, मेट्रो नेटवर्क, एक्सप्रेसवे और ऑल वेदर रोड जैसी परियोजनाएं भारत की आधुनिकता की पहचान बन रही हैं। अनुच्छेद 370 की समाप्ति, श्रीराम मंदिर निर्माण, ट्रिपल तलाक पर प्रतिबंध जैसे ऐतिहासिक निर्णयों को उन्होंने भारत की एकता और न्याय का प्रतीक बताया।

विज्ञान, तकनीक और सामाजिक योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन

सीएम धामी ने देश की वैज्ञानिक उपलब्धियों की भी चर्चा की, जिसमें कोरोना वैक्सीन निर्माण, चंद्रयान-3, आदित्य L1 और गगनयान मिशन प्रमुख हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि आज देश के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाएं पहुँची हैं।

उत्तराखंड में बह रही है विकास की गंगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड भी तेज़ी से विकास कर रहा है। उन्होंने दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड रोड, ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना और केदारनाथ-बदरीनाथ मास्टर प्लान जैसे प्रमुख परियोजनाओं का उल्लेख किया।

प्रदेश नेतृत्व की भी भागीदारी

इस वर्चुअल कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजेय कुमार, सभी सांसद, विधायक, महापौरगण, जिला पंचायत अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए।




ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर