गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सीएम धामी ने केदारनाथ के दर्शन कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना

None 2023-06-16 14:36:37
सीएम धामी ने केदारनाथ के दर्शन कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना

केदारनाथ आपदा के 10 साल पूरे

देहरादून। उत्तराखंड (Uttarakhand) के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने केदारनाथ आपदा के 10 वर्ष पूरे होने पर आज केदारनाथ धाम के दर्शन कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने आपदा में हताहत हुए लोगों की आत्मा की शांति एवं मुक्ति के लिए हवन भी किया। उन्होंने भगवान ईशानेश्वर के भी दर्शन किए। मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने केदारनाथ धाम में हेलीपैड से लेकर मंदिर परिसर (Temple Complex) तक चल रहे सभी निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा भी लिया। उन्होंने दूसरे फेस के सभी पुनर्निर्माण कार्यों को इस साल के अंत तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

https://twitter.com/pushkardhami/status/1669548561896452097?s=20

उन्होंने कहा कि 10 वर्ष पूर्व केदारनाथ में आई त्रासदी ने सब कुछ बर्बाद कर दिया था। आज बाबा केदार की कृपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी (PM Modi) की इच्छाशक्ति के कारण ही समस्त केदार पुरी दिव्य और भव्य रूप ले चुकी है और आगे भी कार्य जारी हैं। मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में पुनर्निर्माण कार्य (Reconstruction work) कर रहे हैं श्रमिकों से मुलाकात कर उनका हालचाल भी जाना। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि हमारे श्रमिक विषम परिस्थितियों में यह कार्य रहे हैं, सभी श्रमिकों का विशेष ख्याल रखा जाए।

नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का नाम बदलने पर कांग्रेस ने साधा निशाना

इस अवसर पर बद्रीनाथ केदारनाथ (Badrinath Kedarnath) समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, सचिव विनय शंकर पांडे, जिलाध्यक्ष भाजपा महावीर पंवार, पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे, अपर मुख्य कार्याधिकारी बद्री केदार मंदिर समिति योगेंद्र सिंह सहित श्रद्धालु गण उपस्थित थे।

#Shah Tims

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर