गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सीएम धामी ने किया कोटद्वार के आपदाग्रस्त क्षेत्र का दौरा

None 2023-08-11 22:54:35
सीएम धामी ने किया कोटद्वार के आपदाग्रस्त क्षेत्र का दौरा

विभागीय अफसरों को कार्य तेजी से करने के सीएम ने दिए निर्देश

स्थानीय विधायक व स्पीकर ऋतु खंडूरी भी रहीं सीएम के साथ में

क्षेत्र में बाधित हुए मार्गों को जल्द सामान्य किया जाएगाः  मुख्यमंत्री

रिपोर्ट- मौ. फहीम 'तन्हा'

कोटद्वार।  

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी(Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी (Assembly Speaker Ritu Khanduri)के साथ कोटद्वार (Kotdwar)में आपदाग्रस्त क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने आपदाग्रस्त क्षेत्र में बाधित हुई सड़क कनेक्टिविटी को युद्ध स्तर पर बहाल करने तथा प्रभावित लोगों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 

सीएम धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने गाड़ीघाटी में कुंभीचौड - रतनपुर को जाने वाले एप्रोच मार्ग पर तेजी से कार्य करने को कहा। उन्होने मालन नदी पर हल्दूखाता- किशनपुर -सिगड्डी मार्ग का स्थलीय निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल  कनेक्टिविटी को बहाल करने के निर्देश दिए। धामी ने संबंधित अधिकारियों को विभिन्न स्थानों पर बाधित हुई सड़क कनेक्टिविटी (Road Connectivity) को युद्ध स्तर पर बहाल करने के निर्देश दिए। विभिन्न स्थानों पर आपदा से प्रभावित हुए लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी की निकासी को दुरुस्त करें तथा वहां पर आवश्यकता के अनुसार फागिंग -चूना छिड़काव करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में आपदा से हुई विभिन्न प्रकार की क्षति का व्यापक रूप से आकलन करने के भी निर्देश दिए।    

इस दौरान मुख्यमंत्री(Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि हमारा पहला प्रयास है कि राज्य में मानसूनी बरसात से जो चीजें अस्त व्यस्त हुई है उनको सामान्य करना है तथा जो लोग आपदा से प्रभावित हुए हैं उनको प्राथमिक रूप से उनकी आवश्यकता के अनुरूप त्वरित सहायता और राहत प्रदान की जाय। तत्पश्चात विभिन्न क्षेत्रों में आपदा से हुई क्षति का त्वरित आकलन करते हुए इसके त्वरित सुधारीकरण के कदम उठाए जाने की बात कही।

इस दौरान जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार शेखर सुयाल, उप जिला अधिकारी प्रमोद कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कार्मिक उपस्थित थे।

https://shahtimesnews.com/shah-times-dehradun-11-august-23-e-paper/
Shah Times Dehradun 11 August 23 E-PAPER 

स्पीकर ऋतु खंडूरी ने जताया सीएम का आभार 

आपदाग्रस्त क्षेत्र के हालात देखने पहुंचने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी(Chief Minister Pushkar Singh Dhami) का विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी (Assembly Speaker Ritu Khanduri)ने आभार जताया है। ऋतु खंडूरी (Assembly Speaker Ritu Khanduri)कोटद्वार सीट (Kotdwar) से ही विधायक हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने आज स्वयं आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया गया है, और शीघ्रता से सामान्य स्थिति बहाल करने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्हे उम्मीद है कि जल्दी ही सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी।

https://shahtimesnews.com/
शाह टाइम्स की ताज़ा खबरों और ई - पेपर के लिए लॉगिन करें
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर