शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

लगातार हो रहे ट्रेन हादसों को लेकर CM हेमंत सोरेन ने मोदी सरकार को घेरा

None 2024-08-05 16:53:17
लगातार हो रहे ट्रेन हादसों को लेकर CM हेमंत सोरेन ने मोदी सरकार को घेरा

केंद्र सरकार लगातार हो रही रेल दुर्घटनाओं पर ध्यान दे। क्योंकि रेल आम भारतीयों के सफर का साधन है, इसकी सुरक्षा को लेकर गंभीरता से कार्य करने की जरूरत है।

~Tanu

(शाह टाइम्स)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़े-बड़े ट्रेन हादसों को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार पर टिप्पणी की है। जिसमें उन्होंने UP के सहारनपुर में दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन की दो बोगियों के पटरी से उतरने और दूसरी लाइन पर जाने को लेकर मोदी सरकार को घेरा है।

झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने Social Media प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि, "केंद्र सरकार लगातार हो रही रेल दुर्घटनाओं पर ध्यान दे। क्योंकि रेल आम भारतीयों के सफर का साधन है, इसकी सुरक्षा को लेकर गंभीरता से कार्य करने की जरूरत है।

CM हेमंत सोरेन ने आगे कहा कि, ''रेल मंत्रालय भले बड़े दावे करता है, लेकिन उसकी हकीकत आज सबके सामने है। आपको बता दें कि इसके पहले सोरेन ने झारखंड के चक्रधरपुर में बीते हफ्ते हुए कई ट्रेन हादसे को लेकर भी केंद्र सरकार की आलोचना की थीष जिसमें उन्होंने झारखंड विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि पटरी पर दौड़ने वाली ट्रेनों का बेपटरी होना अत्यधिक चिंता का विषय है।

जिसमें मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा था कि ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं और लोगों के जानमाल का भी नुकसान हो रहा है। आगे कहा था कि रेलवे को देश के मिडिल क्लास, गरीबों, मजदूरों और आम नागरिकों के लिए लाइफ लाइन के रूप में देखा जाता रहा है। वहीं देश के एक से दूसरे कोने तक की आवागमन का यह मजबूत जरिया था, लेकिन यह सिस्टम बेहतर होने के बजाय लगातार टूटता-बिखरता ही दिख रहा है।

आपको बता दें कि इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री सोरेन ने 2 अगस्त को विधानसभा को संबोधित करते हुए अर्थव्यवस्था के मसले पर भी केंद्र सरकार को घेरा था। जिस दौरान उन्होंने केंद्र की NDA सरकार पर आरोप लगाया था कि वह देश की अर्थव्यवस्था पड़ोसी देश पाकिस्तान से भी बदतर बनाने पर तुली हुई है।

उन्होंने BJP पर धर्म के आधार पर लोगों को बांटने और वोट बैंक की राजनीति करने के लिए भी गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल CM सोरेन ने कहा था कि देश बहुत ही मुश्किल दौर से गुजर रहा है। लेकिन BJP के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से अर्थव्यवस्था खतरे में है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर