शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने महेंद्र भट्ट को राज्यसभा सांसद चुने जाने पर दी बधाई

None 2024-02-21 12:15:23
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने महेंद्र भट्ट को राज्यसभा सांसद चुने जाने पर दी बधाई

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत

देहरादून । उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष घोषित किए गए हैं। राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का कार्यकाल अप्रैल माह में समाप्त हो रहा है। केंद्रीय हाई कमान द्वारा इस खाली सीट के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को प्रत्याशी घोषित किया गया था।प्रत्याशी घोषित होने के पश्चात वह राज्यसभा के सांसद चुने गए हैं। उनके राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।

उल्लेखनीय कि संघ पृष्ठभूमि के भाजपा नेता महेंद्र भट्ट पूर्व में दो बार विधायक रह चुके हैं।वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव हारने के बाद उनके क्षमता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें उत्तराखंड राज्य की बागडोर सौंपी थी।प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए भाजपा हाईकमान ने उन्हें राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित किया,इस तरह महेंद्र भट्ट भाजपा और राज्य के दूसरे नेता हैं,जो विधायक और फिर राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुए,इससे पूर्व वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी विधायक के बाद राज्यसभा के सांसद बने थे।इस दौरान राज्यसभा निर्वाचन पर उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व के विश्वास,कार्यकर्ताओं के समर्पण और सीमांत क्षेत्रवासी होने के नाते यह दायित्व उनके लिए प्रधानमंत्री मोदी का परितोषक है।

उन्होंने अगले सौ दिन कोई विश्राम नहीं लेने के मोदी के संकल्प पर आगे बढ़ने का आवाहन किया।निर्विरोध निर्वाचित होने पर सर्वप्रथम महेंद्र भट्ट वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी के साथ विधानसभा पहुंचकर रिटर्निंग अधिकारी से प्रमाण पत्र प्राप्त किया,इसके उपरांत विधानसभा द्वार पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत जलूस में उन्होंने कचहरी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों का नमन किया,इसके बाद वह पार्टी कार्यालय पर पहुंचे,जहां उनके समर्थकों ने आतिशबाजी कर उनका अभिवादन किया।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

राज्यसभा निर्वाचन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी महेंद्र भट्ट को शुभकामनाएं दी।देर शाम मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचित महेंद्र भट्ट ने उनसे भेंट की।पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद डॉ०रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि आज प्रत्येक कार्यकर्ता में जबरदस्त उत्साह है।

प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी,महामंत्री संगठन अजय कुमार,महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, शैलेंद्र चौधरी,विधायक खजान दास, सविता कपूर, उमेश काऊ, प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभनंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, मुकेश कोली, पुष्कर काला, अनिल जोशी, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, आशा नौटियाल, सौरभ थपलियाल, विपिन कैंथोला, कर्नल कोठियाल, दायित्व धारी समून काजमी, मधु भट्ट, विनोद उनियाल, चंडी प्रसाद भट्ट, राकेश गिरी, राजेंद्र नेगी,कमलेश उनियाल, अनीता मंमगई, हनी पाठक, सुभाष बडथ्वाल, दीप्ति रावत आदि ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर