शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

Bageshwar-चंदन रामदास के कार्य हमेशा याद रहेंगे: सीएम

None 2023-08-17 00:22:15
Bageshwar-चंदन रामदास के कार्य हमेशा याद रहेंगे: सीएम

मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के समर्थन में की जनसभा, जनता से की भारी मतों से जीताने की अपील, चंदन रामदास के निधन को एक परिवार की नहीं बल्कि पूरे बागेश्वर की क्षति बताया

मुख्यमंत्री (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने भाजपा (BJP) प्रत्याशी पार्वती दास के समर्थन में की जनसभा, जनता से की भारी मतों से जीताने की अपील, चंदन रामदास के निधन को एक परिवार की नहीं बल्कि पूरे बागेश्वर (Bageshwar) की क्षति बताया

शाह टाइम्स ब्यूरो

देहरादून/बागेश्वर।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने भाजपा(BJP)  प्रत्याशी पार्वती दास को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री स्वर्गीय चंदन रामदास के द्वारा  किए  गए कार्य हमेशा याद रहेंगे। उनके द्वारा ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। वो हमेशा बागेश्वर(Bageshwar) की समस्या को लेकर चिंतित रहते थे। हमेशा सड़कों की व्यवस्था हो, स्वास्थ्य की समस्या हो या स्कूलों में शिक्षकों की कमी हो, उसकी चिंता करते थे।। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में उन्हें अपार सहयोग करते हुए जनता भारी मतों से विजयी बनाएगी।

बागेश्वर (Bageshwar) के नुमाइश खेत मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि मैंने विधानसभा के मुख्य चुनाव में भी इसी जगह पर एक भारी रैली की थी। उसमें जनता से उन्हें जिताने के लिए अपील भी गई थी। जनता ने अपार सहयोग भी दिया था और दास रिकार्ड मतों से जीते भी थे। आज विश्वास नहीं हो रहा है कि चंदन रामदास हमारे बीच नहीं हैं। यह एक परिवार की क्षति ही नही हैं, पूरे बागेश्वर की क्षति है। वह मुझे हमेशा अपना भाई मानते थे। वो क्षेत्र के विकास के लिए एक दिन भी शांत नहीं बैठते थे। वो बागेश्वर के दास के रूप में काम करते थे।

सीएम धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami)ने कहा कि जो भीड़ यहां मौजूद है, उससे पता चल रहा है कि भाजपा आज ही जीत गई है। पार्वती दास अपने भाषण में आज भावुक हो गई थीं। उनको हम सबने मिलकर हिम्मत दी है। वो अकेले नहीं हैं,उनके पीछे हजारों लाखों लोग हैं। रामदास  के बचे हुए कामों को आगे बढ़ाया जाएगा। बागेश्वर(Bageshwar) की जनता के लिए बढ़चढ़ कर आगे बढ़ना है। जब चंपावत में उपचुनाव हुआ तो लोगों ने 94 फीसदी  वोट देकर एक रिकॉर्ड बनाया था। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

विपक्षी  दल ने नहीं किया कोई काम

सीएम पुष्कर  धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि चंदन रामदास ने जितने भी प्रस्ताव दिए थे, उन्हें आगे बढ़ाने का लगातार काम किया गया है। आगे भी ऐसे ही बढ़ाया जायेगा। विपक्षी दल ने आज तक कोई काम नहीं किया है। वो केवल वोट बैंक की राजनीति करते हैं। वो विकास को जानते तक नहीं हैं। वो चुनाव के समय में किसी भी तरह के झूठे वादे करने से पीछे नहीं हटते हैं। अंत्योदय के भाव को ले भाजपा लगातार अनेक विकास कार्यों को करती आ रही है।

सीएम धामी ने की चंदन रामदास की तारीफ

सीएम धामी ने कहा कि चंदन रामदास का स्वभाव ऐसा था कि वो कितने भी बीमार रहे हों, काम में लगे रहते थे। मंत्री बनने के बाद बागेश्वर (Bageshwar) से जब वो पहली बार आए थे, तो अपना भाषण खत्म करने के बाद अस्पताल में भर्ती हो गए।उसके बाद उन्हें दिल्ली भर्ती किया गया था ,लेकिन फिर भी बागेश्वर के लिए उस बीमारी में भी चिंतित रहते थे। खोली में खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाना था, उसकी डीपीआर तैयार है। वो पेयजल की समस्या के लिए ज्यादा चिंतित रहते थे। मंडलसेरा जेठाई खरेही जैसे आठ महत्वपूर्ण कार्य कराए हैं। उनका सपना था कि बागनाथ की भूमि हरिद्वार की तर्ज पर बने। उसे जल्द बनाया जाएगा, उनके हर सपने को पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर  धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dham) ने कहा कि चंदन की पार्वती को जिताने के साथ उनके सपने को पूरा करने का काम करना है।आज आप सबके सामने यह कह सकता हूं कि उत्तराखंड में लगातार काम किया जा रहा है।जिन योजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है, उनका लोकार्पण भी किया जा रहा है।

भाजपा(BJP) महिलाओं के लिए 30 फीसदी  का कानून लेकर आई है, जिससे उन्हें हर जगह मौका मिलेगा। पर्यटन की नई नीति बनाई गई है। बागनाथ मंदिर के लिए कई ऐतिहासिक योजनाएं बनाई गई हैं। सैकड़ों योजनाएं बनी हुई हैं, जिन्हें पूरा करना हम सब की जिमेदारी है।

हम भारी मतों से जरूर जीतेंगे और सुंदर बागेश्वर(Bageshwar) के संकल्प को पूरा करेंगे.

बागेश्वर (Bageshwar)उपचुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची

बागेश्वर (Bageshwar)विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर  भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है। जारी की गई स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) समेत लोकसभा व राज्यसभा सांसद, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी समेत 40 नेताओं को शामिल किया गया है।भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर स्टार प्रचारकों की जानकारी उपलब्ध कराई है।

ये हैं भाजपा के स्टार प्रचारक

भाजपा (BJP)ने बागेश्व(Bageshwar)र उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद अजय भट्ट ,सांसद अजय  टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद तीरथ सिंह रावत ,पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, विधायक बिशन सिंह चुफाल, मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ धन सिंह रावत ,गणेश जोशी, सुबोध उनियाल ,सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्य ,डॉ प्रेमचंद अग्रवाल , प्रदेश महामंत्री संगठन अजय, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट ,विधायक बलवंत सिंह भौरीयाल, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत, स्वराज विद्वान, नेहा जोशी ,सुरेश गढ़िया भोपाल राम, फकीर राम टम्टा,शेर सिंह गढ़िया, मीना गंगोला ,बसंती देवी ,शिव सिंह बिष्ट, वीरेंद्र बल्दिया ,आशा नौटियाल, जोगिंदर पुंडीर , समीर आर्य और शशांक रावत के नाम शामिल है।

भाजपा (BJP)प्रत्याशी पार्वती दास ने दाखिल किया नामांकन प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा सहित  पार्टी पदाधिकारी रहे मौजूद

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन रामदास की पत्नी पार्वती दास ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और जनपद के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा भी मौजूद रहे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा  बागेश्वर(Bageshwar) उपचुनाव में चंपावत यूपी चुनाव की तर्ज पर पहले से कहीं अधिक रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेगी।उपचुनाव के लिए बागेश्वर उपचुनाव के लिए सात नेताओं ने नामांकन पत्र खरीदा है। जिनमें

भाजपा(BJP) प्रत्याशी पार्वती दास, कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार, यूकेडी प्रत्याशी अर्जुन देव, बसपा प्रत्याशी ओमप्रकाश, सपा प्रत्याशी भगवती प्रसाद के साथ ही देवकी देवी और जगदीश ने निर्दलीय रूप से नामांकन पत्र खरीदा है।

https://shahtimesnews.com/
शाह टाइम्स की ताज़ा खबरों और ई - पेपर के लिए लॉगिन करें 
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर