गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

मुजफ्फरनगर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, बोले–युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालो की होगी संपत्ति जब्त

None • 2024-08-22 21:01:51
मुजफ्फरनगर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ,  बोले–युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालो की होगी संपत्ति जब्त

सीएम योगी ने कहा कि किसी ने भी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने की कोशिश की तो उसे जेल भेजने के साथ ही उसकी संपत्तियों को जब्त करके गरीबों में बांट दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश: शाह टाइम्स। मुजफ्फरनगर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार अगले दो साल में दो लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देगी। उन्होंने कहा कि पहले नौकरियां निकलती थीं तो पश्चिमी उप्र के युवाओं को उससे वंचित रखा जाता था, लेकिन आज यहां के युवा और बेटियां नौकरियां प्राप्त कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शुक्रवार से प्रदेश में 60 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू हो रही है। योगी ने कहा, ‘‘ प्रदेश में निकलने वाली सरकारी नौकरियों में पश्चिमी उप्र के युवाओं को बढ़चढ़ कर भाग लेना होगा।

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालो की होगी संपत्ति जब्त

उन्होंने आगाह किया कि किसी ने भी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने की कोशिश की तो उसे जेल भेजने के साथ ही उसकी संपत्तियों को जब्त करके गरीबों में बांट दिया जाएगा। राज्य सरकार की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को यहां बीआईटी कॉलेज में आयोजित जनपद स्तरीय वृहद रोजगार एवं ऋण मेला में शामिल हुए। इस दौरान पांच हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। साथ ही विभिन्न योजनाओं में चयनित पात्रों एवं एमएसएमई उद्यमियों में 30 करोड़ रूपये का ऋण भी वितरित किया गया। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को टैबलेट भी वितरित किया गया।

सीएम योगी बोले- आज दंगामुक्त हो चुका है प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह को नमन करते हुए कहा, ‘‘ मुजफ्फरनगर को सैकड़ों करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात मिल रही है। खासकर मीरापुर विधानसभा क्षेत्र को इससे सबसे ज्यादा लाभ मिलने जा रहा है।’’ उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर वही स्थान है, जो 10 साल पहले दंगों की आग में झुलसता था, आज ये दंगामुक्त हो चुका है और यहां धूमधाम से कांवड़ यात्रा निकलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुजफ्फरनगर की नयी पहचान विकास, सुरक्षा, नौजवानों को काम, सरकारी नौकरी के रूप में बन रही है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ’’उन लोगों से पूछा जाना चाहिए कि उनके उस बॉन्ड का क्या हुआ, जिसे एक लाख रूपए देने के लिए भरवाया गया था।’’

अखिलेश यादव पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके लोग प्रदेश की बेटियों के साथ दुष्कर्म करते हैं और वह दुष्कर्मियों के साथ खड़े रहते हैं। उन्होंने इसे सपा का मॉडल बताया। उन्होंने आश्वस्त किया कि बेटियों की सुरक्षा के साथ कोई खिलवाड़ करेगा तो अगले चौराहे पर उसका इंतजार यमराज करते मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, ’’पहले उप्र में कोई आना नहीं चाहता था। यहां से लोग भागते थे, कैराना से पलायन हो रहा था। आज यहां से उद्योग भागते नहीं, बल्कि बड़े पैमाने पर निवेश हो रहा है।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर