गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

महाकुंभ:पुलिसकर्मियों को CM योगी बड़ा तोहफा,जानिए क्या किया ऐलान

None 2025-03-01 16:16:09
महाकुंभ:पुलिसकर्मियों को CM योगी बड़ा तोहफा,जानिए क्या किया ऐलान

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ मेले में 66 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया, जिसमें पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। योगी सरकार ने इसे स्वीकार करते हुए 50 हजार पुलिसकर्मियों को एक हफ्ते की छुट्टी और 10 हजार रुपये का बोनस देने का फैसला किया है।

लखनऊ (शाह टाइम्स) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ मेले का भव्य आयोजन सफल रहा है। 45 दिनों तक चलने वाले इस महाकुंभ में 66 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई है। इसे सफल बनाने में सबसे बड़ा योगदान उत्तर प्रदेश पुलिस का देखने को मिला। इसके चलते करीब दो महीने से लगातार दिन-रात जुटे पुलिसकर्मियों को योगी सरकार ने तोहफा दिया है। करीब 50 हजार पुलिसकर्मियों को एक हफ्ते की छुट्टी दी जाएगी। इसके साथ ही बोनस का भी ऐलान किया गया है।

10 हजार रुपये का दिया बोनस

जाएगायूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने एनबीटी डिजिटल को बताया कि महाकुंभ मेला ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को एक सप्ताह की छुट्टी देने का फैसला किया गया है। करीब 40 से 50 हजार पुलिसकर्मी ऐसे हैं जिन्हें अलग-अलग समय पर छुट्टी दी जाएगी। इसके साथ ही राज्य के पुलिसकर्मियों को 10 हजार रुपये का बोनस भी दिया जाएगा। इसमें अराजपत्रित पुलिसकर्मी भी शामिल होंगे। डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि उन्हें महाकुंभ सेवा पदक से सम्मानित करने का भी फैसला लिया गया है।

पुलिस बल के लिए 40 हजार करोड़
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैंने उत्तर प्रदेश पुलिस बल की क्षमता को बढ़ते हुए देखा है। मुझे याद है, कभी उत्तर प्रदेश गृह विभाग का बजट बहुत ही साधारण था और इस समय अकेले पुलिस बल के लिए 40 हजार करोड़ रुपये का बजट है। यह वही राज्य था जहां हर दूसरे दिन दंगे होते थे। इस पूरे महाकुंभ के दौरान यूपी पुलिस विभाग समेत सभी विभागों ने बेहतरीन काम किया है। आपको बता दें कि यूपी पुलिस की इस बेमिसाल मेहनत को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया। सभी पुलिसकर्मियों को अलग-अलग समय पर यह छुट्टी देने का अहम फैसला लिया गया है। साथ ही उन्हें 10 हजार रुपये का विशेष बोनस देने का ऐलान किया गया।

https://www.shahtimesnews.com/how-does-s-jaishankar-want-a-relationship-with-india/

पुलिसकर्मियों की कि तारीफ
प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पुलिसकर्मियों की तारीफ करते हुए कहा कि जब कोई भी कर्मचारी या अधिकारी मेहनत करता है तो वह दिव्य और भव्य कुंभ को सफल बनाता है पुलिस प्रशासन की मेहनत की वजह से, उनके योगदान की वजह से दिव्य और भव्य कुंभ ने देश और दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन किया है। आज हमारे पुलिसकर्मियों को अच्छा लग रहा है कि हमारे मुखिया उनके साथ बैठकर खाना खा रहे हैं। प्रशासन के साथ खाना खाने का यह पहला उदाहरण होगा।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर