गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 72201.62 ▼ -0.6%
BITCOIN $82769 ▼ -1.66%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

भाजपा के राज्यसभा एमपी का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

None • 2023-06-26 14:14:24
भाजपा के राज्यसभा एमपी का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

आगरा ।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य और प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री हरद्वार दुबे का सोमवार तड़के दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे।
उनके पुत्र प्रांशु दुबे के अनुसार हरद्वार दुबे का निधन प्रातः 4.30 बजे हुआ। अंतिम संस्कार आज ही शाम पांच बजे आगरा के ताजगंज श्मशान घाट पर किया जाएगा।

https://twitter.com/myogiadityanath/status/1673169980937093120

सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा “ राज्यसभा सांसद व उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री हरद्वार दुबे का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें। ऊं शांति! ।”

दैनिक शाह टाइम्स के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

हरद्वार दुबे ने वर्ष 1989 में आगरा छावनी क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और विजयी रहे। उन्होंने कांग्रेस के कद्दावर नेता कृषि मंत्री डॉ. कृष्णवीर सिंह कौशल को हराया था। वर्ष 1991 में वे फिर से विधायक बने और कल्याण सिंह की सरकार में वित्त राज्य मंत्री बनाए गए। वर्ष 2005 में खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा लेकिन सफलता नहीं मिली। वर्ष 2011 में आगरा-फिरोजाबाद विधान परिषद सीट से चुनाव हार गए। उन्हें वर्ष 2013 में भाजपा उत्तर प्रदेश का उपाध्यक्ष और प्रवक्ता बनाया गया। 26 नवम्बर, 2020 को उन्होंने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी। वे तीन वर्ष भी सांसद नहीं रह पाए।
हरद्वार दुबे का जन्म एक जुलाई, 1949 को हुसैनाबाद, बलिया, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उन्होंने आगरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में संगठन मंत्री के रूप में काम किया। उनका विवाह प्रोफेसर कमला पांडे से हुआ। वे भी कई वर्ष से अस्वस्थ चल रही हैं। अजंता कॉलोनी, धौलपुर हाउस, आगरा में उनका स्थाई आवास है।

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर