गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

भारत बंद आंदोलन के बाद यूपी के इन जिलों में सीएम योगी का दौरा

None 2024-08-22 08:43:28
भारत बंद आंदोलन के बाद यूपी के इन जिलों में सीएम योगी का दौरा

आरक्षण में बटवारे पर हुए भारत बंद आंदोलन के बाद आज गुरुवार को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहारनपुर पहुंच रहे हैं।

उत्तर प्रदेश: शाह टाइम्स । आरक्षण में बटवारे पर हुए भारत बंद आंदोलन के बाद आज गुरुवार को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहारनपुर पहुंच रहे हैं। अचानक सीएम का प्रोग्राम पहुंचा तो रातो-रात सहारनपुर में सड़कें भी बना दी गई। सीएम के आगमन की रातभर तैयारी चली। पार्टी स्तर पर भी खलबली मची हुई है। पुलिस लाइन में सीएम पार्टी पदाधिकारियों और भाजपा के जनप्रतिनिधियों के साथ मीटिंग करेंगे। करीब एक घंटा चलने वाली इस बैठक के बाद विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11ः35 बजे सरसावा एयरबेस स्टेशन पर उतरेंगे और यहां से चौपर में सवार होकर सहारनपुर पुलिस लाइन पहुंचेंगे। सहारनपुर पुलिस लाइन में पहुंचने के बाद सीएम यहां जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के बाद सीएम का काफिला सर्किट हाउस पहुंचेगा। यहां पर सहारनपुर में हुए विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा होगी। पुलिस लाइन से सर्किट हाउस तक सभी सड़कें रातो-रात बना दी गई हैं। सीएम के आगमन से पहले शहर का नजारा ही बदल दिया गया है। कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने रातभर होमवर्क किया है।

सहारनपुर के बाद मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे सीएम

सहारनपुर में समीक्षा बैठक करने के बाद सीएम यहां से मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे। यहां जानसठ तहसील क्षेत्र में सीएम का प्रोग्राम है। भगवंत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनयरिंग कॉलेज के मैदान में प्रोग्राम रखा गया है। यहां रोजगार मेले में सीएम योगी शामिल होंगे और छात्र-छात्राओं के टेबलेट वितरित करेंगे। इस प्रोग्राम को संबोधित करने के बाद सीएम हिंडन एयरबेस गाजियाबाद पहुंचेंगे और फिर लखनऊ रवाना हो जाएंगे।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर