गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

नारियल तेल बालों के साथ साथ हमारी स्किन के लिए भी होता है बेहद फायदेमंद?

None 2025-03-18 15:43:52
नारियल तेल बालों के साथ साथ हमारी स्किन के लिए भी होता है बेहद फायदेमंद?

नारियल तेल खाने बनाने के लिए ही नहीं, बल्कि हमारी स्किन और बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद ?   नारियल तेल हमारे खानपान के लिए ही नहीं बल्कि हमारी स्किन और हेयर के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते है स्किन केयर में नारियल के तेल को अलग-अलग तरह से शामिल किया जा सकता है। दरअसल इस तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो त्वचा की ड्राईनेस दूर करके स्किन को नमी देते हैं। जो हमारी सुंदरता बनाए रखने में सहायक होता है! नारियल के तेल को खानपान ही नहीं बल्कि स्किन केयर और हेयर केयर में भी खूब शामिल किया जाता है। इस तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो त्वचा की ड्राईनेस दूर करके स्किन को नमी देते हैं। इसके अलावा नारियल के तेल में लौरिक एसिड होता है और यह तेल एंटीमाइक्रोबियल गुणों का भी अच्छा स्त्रोत है। अगर त्वचा ड्राई है तो नारियल का तेल लगाने पर चेहरे का रूखापन दूर होता है और निखार नजर आने लगता है। वैसे तो इस तेल को भी चेहरे पर लगा सकते हैं लेकिन इसमें कुछ और चीजें भी मिलाकर लगाई जाएं तो इसका असर ओर भी ज्यादा होता है। तो चलिए जानते है नारियल तेल को चेहरे पर किस-किस तरह से लगाया जा सकता है ओर नारियल का तेल और इससे त्वचा को कौन-कौनसे फायदे मिलते हैं। चेहरे पर कैसे लगाएं नारियल का तेल नारियल के तेल में विटामिन ई के गुण भी होते हैं। रूखी-सूखी त्वचा पर नारियल के तेल को सादा ही लगाया जा सकता है। इसके लिए नारियल तेल की 2 बूंदे हथेली पर लें और इसे चेहरे और गले पर अच्छे से लगा लें। रात के समय नारियल का तेल चेहरे पर लगाकर सोया जा सकता है। इससे स्किन मॉइश्चराइज हो जाती है। आप चाहे तो आधे घंटे बाद चेहरा धोकर भी सो सकते हैं। नारियल का तेल और हल्दी ग्लोइंग स्किन के लिए इस तरह नारियल का तेल लगाएं। हल्दी के एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा को फायदा देते हैं। हथेली पर थोड़ा नारियल का तेल लेकर उसमें चुटकीभर हल्दी डालें। इस मिश्रण को चेहरे पर मलकर 20-25 मिनट लगाकर रखें और फिर मलकर धो लें। त्वचा निखर जाएगी। नारियल तेल और शहद ड्राई स्किन पर नारियल तेल और शहद को भी लगाया जा सकता है। इसके लिए बराबर मात्रा में नारियल तेल और शहद को लेकर मिक्स कर लें। यह मिश्रण चेहरे पर 10 से 20 मिनट लगाएं और फिर चेहरा धोकर साफ कर लें। स्किन की ड्राइनेस तो दूर होगी ही, साथ ही चेहरा चमक जाएगा। फेस पर नारियल तेल लगाने के फायदे रिलैक्स मिलना त्वचा की मसल्स रिलैक्स करने के लिए नारिल के तेल को चेहरे पर लगाया जा सकता है। इससे स्ट्रेस रिलीज होता है और स्किन को सूदिंग इफेक्ट्स महसूस होते हैं। स्किन मॉइश्चराइजर होना नारियल तेल के हेल्दी फैटी एसिड्स अच्छे मॉइश्चराइजर की तरह काम करते हैं। सर्दियों की शुष्क हवाओं से स्किन को बचाने में नारियल का तेल कारगर होता है। मेकअप हटाना नारियल के तेल को मेकअप रिमूवर की तरह भी लगाया जा सकता है। इससे त्वचा पर जमी गंदगी भी छूटकर निकलने लगती है। चेहरे की झुर्रियां कम होना यह तेल एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होता है। झुर्रियों को कम करने के लिए चेहरे पर नारियल का तेल लगाया जा सकता है। एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होने चलते नारियल के तेल को चेहरे पर लगाने से यह स्किन को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को दूर रखता है। आइब्रो के लिए फायदेमंद आइलैशेज और आइब्रो के बाल बढ़ाने के लिए भी नारियल का तेल लगाया जा सकता है।
  1. फटे होठों के लिए फायदेमंद
होंठों पर नारियल का तेल लगाने पर कटे-फटे होंठों की दिक्कत दूर हो जाती है। नारियल का तेल होंठों को मुलायम बनाने का काम करता है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर