गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

कश्मीर घाटी में सर्दी का प्रकोप जारी श्रीनगर में तापमान -5.2 डिग्री

None • 2024-01-01 12:31:16
कश्मीर घाटी में सर्दी का प्रकोप जारी श्रीनगर में तापमान -5.2 डिग्री

श्रीनगर । जम्मू कश्मीर (Jammu-Kashmir) के कश्मीर घाटी (kashmir valley) में सर्दी का प्रकोप जारी है और नए साल के पहले दिन श्रीनगर (Srinagar) में न्यूनतम तापमान -5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

श्रीनगर के मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि श्रीनगर (Srinagar) में सोमवार को न्यूनतम तापमान गिरकर -5.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि पिछली रात यहां पर न्यूनतम तापमान -3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम की इस अवधि के दौरान जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) की ग्रीष्मकालीन राजधानी के लिए तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस कम है।

वहीं, अधिकतम तापमान पिछले दिन 7.9 डिग्री सेल्सियस से 3.7 डिग्री सेल्सियस अधिक 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर घाटी (kashmir valley) के अन्य जगहों पर भी दिन का तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। पहलगाम (Pahalgam) में सबसे ज़्यादा ठण्ड पड़ी, जहां पिछली रात -3.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले -5.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर (South Kashmir) के पर्यटन स्थल के लिए हालांकि यह सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग (Srinagar-Jammu National Highway) पर काजीगुंड (Qazigund) में रात का तापमान पिछली रात के -2.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले -3.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि एक दिन पहले का तापमान -1.4 डिग्री सेल्सियस था।

गुलमर्ग में पिछली रात -3.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले -3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट में तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस अधिक था।
कुपवाड़ा (Kupwara) में रात का तापमान एक दिन पहले -3.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले -4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने कहा कि उत्तरी कश्मीर जिले में तापमान सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस कम था।

मौसम में पांच जनवरी, 2024 तक आमतौर पर बादल छाए रहने और मौसम शुष्क रहने के अनुमान जताए गए हैं। मौसम कार्यालय ने कहा, "कुल मिलाकर पांच जनवरी तक मौसम गतिविधि में कोई महत्वपूर्ण नहीं होने के आसार हैं।"

https://shahtimesnews.com/bjp-scared-of-rahul-gandhis-announcement-of-bharat-nyay-yatra/

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर