गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

नए साल की शुरुआत से दिल्ली- NCR में शीतलहर का सितम जारी

None 2024-01-03 15:50:05
नए साल की शुरुआत से दिल्ली- NCR में शीतलहर का सितम जारी

नई दिल्ली। राजधानी और उसके आसपास के इलाकों नए साल की शुरुआत से शीतलहर का सितम जारी है। दिल्ली के अलावा पड़ोसी राज्यों पंजाब (Punjab), उत्तरी राजस्थान (North Rajasthan), हरियाणा (Haryana) से लेकर उत्तराखंड (Uttarakhand), बिहार (Bihar) और पश्चिम बंगाल (West Bengal) के हिमालयी इलाकें घने कोहरे की चादर में लिपटे हुए हैं। देश का तकरीबन आधा हिस्सा शीतलहर की चपेट में है।

कोहरे के कारण दिल्ली से 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। घने कोहरे के बीच कम दृश्यता के कारण कई विमानों ने देरी से उड़ान भरी है मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी में आने वाले कुछ दिनों में ठंड का कहर बढ़ सकता है। बुधवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आठ जनवरी तक अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहेगा। राजधानी में कल भी घना कोहरा छाये रहने से करीब 26 ट्रेनें अपने गंतव्य की ओर देरी से चलीं।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Central Pollution Control Board) के मुताबिक राजधानी में आज सुबह सात बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 332 रिकॉर्ड किया गया, जो कि बेहद खराब श्रेणी में आता है। इसके अलावा आनंद बिहार में 339, अशोक विहार में 310, द्वारका में 386, जहांगीर पुरी में 348, रोहणी में 345 और वजीर पुर में 352 सूचकांक दर्ज किया गया।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के अधिकतर इलाकों में पहले से ही न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा पारा और आने वाले दिनों में और भी नीचे गिर सकता है। पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में भी पारा शून्य से 10 डिग्री नीचे चला गया है।

दिल्ली और एनसीआर के गौतम बुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) जिला प्रशासन ने ठंड के मद्देनजर छह जनवरी तक नर्सरी से आठवीं तक की कक्षाओं के सभी स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि इस आदेश का पालन नहीं करने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में भी छह जनवरी तक घना कोहरा छाया रहेगा। यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और किन्नौर में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

https://shahtimesnews.com/tanisha-mukherjee-proved-herself-stylish/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर