गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

दिल्ली, एनसीआर में कोल्ड वेव जारी

None • 2024-01-14 15:37:47
दिल्ली, एनसीआर में कोल्ड वेव जारी

नई दिल्ली। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के घने कोहरे की चपेट में रहने से रविवार को हवाई और रेल यातायात प्रभावित रहा।

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि दिल्ली और एनसीआर में अगले चार दिनों (18 जनवरी) तक कोहरा छाया रहने का अनुमान है। रविवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान गिरकर 3.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। लोधी रोड इलाके में पारा और भी नीचे गिरकर 3.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। पालम में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.9, आयानगर में 4.0 और रिज में 4.4 दर्ज किया गया। एनसीआर क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में कोहरे की घनी चादर छाई रही, जिससेे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

भारतीय रेलवे के अनुसार, देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली लगभग 22 ट्रेनें देरी से चल रही हैं और घने कोहरे के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर कई उड़ान संचालन भी प्रभावित हुए हैं। इस बीच, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी घना कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से कई डिग्री नीचे दर्ज किया गया। राजधानी में 18 जनवरी तक, घने कोहरे के साथ शीत लहर की स्थिति जारी रहने के आसार हैं।

अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तर भारत (north india) में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव के आसार नहीं है, जिसके बाद अगले तीन दिनों तक तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है। इसके अलावा, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ मंगलवार को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने का अनुमान है। इस बीच, इस सर्दी के मौसम में पहली बार, देश के कुछ स्थानों पर अमृतसर से डिब्रूगढ़, गंगानगर, पटियाला सहित अन्य स्थानों पर भी शून्य दृश्यता दर्ज की गई।

https://shahtimesnews.com/another-opportunistic-leader-said-goodbye-to-congress/

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर