गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

दिल्ली NCR में ठंडी हवा के झोंको ने मौसम किया सुहाना

None 2024-06-06 11:42:12
दिल्ली NCR में ठंडी हवा के झोंको ने मौसम किया सुहाना

दिल्ली एनसीआर में भीषण गर्मी और हीट वेव का असर लगातार जारी है। बीते दिनों तापमान 50 डिग्री से भी ऊपर दर्ज़ किया था।

नई दिल्ली, (Shah Times ) । दिन भर भीषण गर्मी के बाद रात में दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी दिल्ली ओर गाजियाबाद में तेज हवा के साथ बारिश हुई। बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने 5 जून से मौसम में बदलाव का अनुमान जताया था।

दिल्ली में बुधवार को तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं नोएडा में तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार शाम से ही मौसम का मिजाज बदल गया था। तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी और बूंदाबादी का सिलसिला शुरू हो गया है। बारिश के होने से पारे में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले दो घंटे के दौरान बड़ौत, बागपत, मोदीनगर, हापुड़, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, शिकारपुर, खुर्जा समेत कई शहरों में मौसम खराब होने की संभावना है।

आपको बता दे की दिल्ली एनसीआर में भीषण गर्मी और हीट वेव का असर लगातार जारी है। बीते दिनों तापमान 50 डिग्री से भी ऊपर दर्ज़ किया था। आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने धूल भरी आंधी के साथ तेज हवाएं चलने कि चेतावनी भी दी है।

राजधानी दिल्ली में गर्मी के साथ साथ बिजली कटौती का भी सामना करना पड़ रहा है। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इस साल गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भीषण गर्मी के चलते बहुत से लोगों की जान भी चली गई है। बुधवार देर रात मौसम ने करवट बदली है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है की अब आमजन को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर