गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

लगातार बढ़ रहे सब्जियों के दाम, आमजन है परेशान

None 2024-06-30 10:18:17
लगातार बढ़ रहे सब्जियों के दाम, आमजन है परेशान

लगातार बढ रहे सब्जियों के दाम ने भोजन की थाली का जायका कम कर दिया। जी हां। ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि ये हर घर की कहानी है। क्योंकि इस साल भीषण गर्मी के चलते सब्जियों की उपज में कमी दर्ज की गई हैं। जिसका असर अब आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है।

New Delhi , (Shah Times) । दरअसल चिलचिलाती धूप और हीट वेव के बीच सब्जियों के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही हैं। जिसका सीधा असर जेब पर पड़ रहा है। बीते एक दो हफ्ते के अंदर कई सब्जियों के दाम दोगुना से भी ज्यादा बढ़ गए है। सब्जियों के इन बढ़ते दामों ने आम आदमी के बजट को हिलाकर रख दिया। ज्यादातर घरों की रसोई से रोजमर्रा की सब्जियां ही गायब हो गई है। लोग अब सब्जियों को खरीदने से पहले विचार करने लगे हैं।

आपको बता दें कि तापमान बढ़ने से सब्जियों की फसल को काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में सब्जियां मंडी तक नहीं पहुंच पा रही हैं और इससे सब्जियों की पैदावार भी घट रही है। यही नहीं तेज गर्मी और लू की वजह से मंडी में रखी सब्जियां जल्द खराब हो जाती है। ऐसे में सब्जियों के दाम बढ़ना लाज़मी है। हाल ही में किए गए एक सर्वेक्षण में भारत के 343 जिलों के 48,000 से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को शामिल किया गया। जिसमे उपभोक्ताओं ने सब्जियों के बढ़ते दाम को लेकर चिंता जताई है, उन्होंने प्याज, आलू और टमाटर जैसी सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी की जानकारी दी है।

वैसे तो गर्मियों में सब्जी की कमी होना आम बात है, लेकिन इस साल यह कमी बहुत ज्यादा हुई है। इसका कारण पूरे देश में सामान्य से अधिक तापमान होना बताया जा रहा हैं। यही नहीं मॉनसून की बारिश भी इस बार काफी देर से आ रही है। जिससे फसलों की उगाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार इस सीजन की बारिश में 18% की कमी है।

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने जानकारी देते हुए बताया कि गर्मी और कम बारिश के कारण सब्जियों और फलों की फसल पर असर पड़ा है। विशेषज्ञों की मानें तो जुलाई की शुरुआत तक अच्छी बारिश हो जाती है तो समस्या को कम किया जा सकता है। इससे सब्जियों की कीमत भी घट सकती है।

बता दें कि दक्षिणी राज्यों में टमाटर के दामों पर सबसे ज्यादा तेजी देखी गई है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि भीषण गर्मी और देर से मानसून आने की वजह से सब्जियों की पैदावार कम हो गई है और सब्जियां तेज गर्मी की वजह से खराब हो रही हैं। जिससे उनके दामों में बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन अगर आने वाले हफ्तों में अच्छी बारिश हो जाती है, तो सब्जी के दाम कम होने की उम्मीद बढ़ जाएगी।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर