गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

कांग्रेस और सपा दलित, पिछड़ो के प्रति प्रेम का दिखावा कर रही है

None • 2023-11-04 16:15:34
कांग्रेस और सपा दलित, पिछड़ो के प्रति प्रेम का दिखावा कर रही है

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (SP) पर निशाना साधते हुये अपना दल (S) की अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) ने शनिवार को कहा कि पिछड़ा,दलित और आदिवासी (PDA) के हितों का दिखावा करने वालाें ने कांग्रेस की पिछली सरकार में सहयोगी दल होते हुये भी समाज के इस वर्ग की हिमाकत नहीं की और न ही खुद की सरकार में जातीय जनगणना की वकालत की।

पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होने कहा कि सपा का दलित पिछड़ो के प्रति प्रेम वास्तव में उतना ही दिखावा है जैसा आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का अपना दल के कार्यक्रम में भाग लेना है। पीडीए की वकालत करने वाली सपा को बताना चाहिये कि केंद्र की कांग्रेस सरकार (congress government) के दौरान उन्होने इस मुद्दे को क्यों नहीं उठाया जबकि वह केंद्र में सहयोगी की भूमिका में थी।

उन्होने कहा कि जातीय जनगणना (caste census) की मांग कर रही सपा को यह भी बताना चाहिये कि 2017 से पहले अपनी सरकार में उन्होने जातीय जनगणना क्याें नहीं करायी।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) ने कहा “ पार्टी संस्थापक सोनेलाल जी के जीवनकाल में कभी सपा को प्रेम नहीं आया। सपा ने अपना दल के विधायकों को तोड़ने का काम किया था। सपा ने सोनेलाल पटेल (Sonelal Patel) की बेटी को खुद के सिम्बल पर लड़ने नहीं दिया था बल्कि सपा के साइकिल चिन्ह पर चुनाव लड़ाया। अपना दल (S) 2007 में स्वर्गीय सोनेलाल के जीवनकाल से ही भाजपा के साथ है मगर हमने कभी भी सामाजिक न्याय के सिद्धांतों से समझौता नहीं है और हमेशा अपने ही चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ा।

उन्होने कहा “ उत्तर प्रदेश में अपना दल (S) तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है जिसके विधानसभा में 13 और लोकसभा में दो सदस्य हैं। पार्टी अपने संस्थापक सोनेलाल (sonelal) के आदर्शो और सिद्धांतो का अक्षरश: पालन करती है। अपने स्थापना दिवस पर हम आज अयोध्या में बड़ा आयोजन कर रहे हैं। जिसमें पार्टी की उपलब्धि और उद्देश्यों को लेकर कार्यकर्ताओं को बताएंगे।”
अपना दल अध्यक्ष ने कहा “ ओबीसी क्रीमी लेयर के दायरे को बढ़ाने की मांग पर हम अब भी कायम हैं और भाजपा (BJP) के साथ अपने गठबंधन को और मजबूत करने के लिये कटिबद्ध हैं। ”

https://shahtimesnews.com/shama-sikander-back-in-her-bold-avatar/

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर