गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

कांग्रेस की मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के वोटरों से बढ़ चढ़कर मतदान करने की अपील

None 2023-11-17 11:15:05
कांग्रेस की मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के वोटरों से बढ़ चढ़कर मतदान करने की अपील

नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे (Mallikarjun Kharge) तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandh) ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ (MP and Chhattisgarh) के मतदाताओं से और खासकर युवाओं से बढ़चढ़ कर मतदान करने की अपील करते हुए कांग्रेस को बहुमत में लाने का आग्रह किया है।

मल्लिकार्जुन खडगे (Mallikarjun Kharge) ने कहा “मध्य प्रदेश (MP) के साढ़े आठ करोड़ लोग आज जीतेंगे, क्योंकि वे परिवर्तन के लिए एकजुट हैं। हमारा पहली बार वोट डालने वाले युवाओं से आग्रह है कि वे इस बदलाव के आंदोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेकर मतदान अवश्य करें।

रोज़गार के नए आयाम आपका इंतज़ार कर रहें हैं और आप प्रदेश के भर्ती घोटालों से मुक्ति पाएंगे। हमारी माताओं-बहनों का बहुमूल्य वोट महिलाओं के लिए आर्थिक सुरक्षा चक्र खड़ा करेगा, जिससे वो स्वावलंबन के पथ पर अग्रसर होंगी।”

https://twitter.com/INCIndia/status/1725351470986571810?t=51Wx4Pdw1cxzo2PQb426rg&s=19

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

उन्होंने किसानों दलित और आदिवासियों से कहा '“हमारे किसान, खेत-मज़दूर भाई-बहन, फ़सल के लिए बेहतर दाम पाएँगे और उनके एक वोट से उनका क़र्ज़ माफ़ होगा। हमारे दलित, आदिवासी व पिछड़े समाज के लोग रोज़ाना हो रहे अत्याचार से छुटकारा पाएँगे और न्याय प्रणाली में विकास के प्रबल भागीदार बनेंगे।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा “आपके एक वोट की शक्ति - छात्रों को आर्थिक मदद, स्वास्थ्य व पेयजल का अधिकार व इलाज के लिए निःशुल्क बीमा, जैसी महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर सकती है। … तो बढ़ाइये हाथ वोटिंग बटन पर और अपने लोकतांत्रिक अधिकार का जमकर प्रयोग कीजिए। विजयी होगा मध्य प्रदेश, बेहतर बनेगा अपना देश।”

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा “मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ (Madhya Pradesh and Chhattisgarh) में कांग्रेस का तूफान आ रहा है - भारी बहुमत के साथ। घरों से निकल कर, आज करें बड़ी संख्या में मतदान - और, चुनें गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के भरोसे वाली कांग्रेस (Congress) की सरकार।”

https://shahtimesnews.com/australia-defeated-south-africa-by-three-wickets-in-the-final/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर