शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों को लखनऊ बुलाकर की समीक्षा

None 2024-06-07 23:16:14
कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों को लखनऊ बुलाकर की समीक्षा

इंडिया गठबंधन को मिली प्रचंड जीत पर सबका आभार व्यक्त किया

लखनऊ, (Shah Times) । लोकसभा चुनाव में मिली सफलता से कांग्रेस और उसके नेता काफी उत्साहित नज़र आ रहे है आए भी क्यों न 2009 के बाद कांग्रेस को इतनी बड़ी चुनावी कामयाबी मिली है यह कामयाबी सिर्फ और सिर्फ राहुल गाँधी की मेहनत की वजह से मिली है अगर कांग्रेसी अब और मेहनत करें तो इसमें बढोत्तरी की जा सकती है अगर पहले की तरह आरामगाह में चले गए तो फिर वही पहुँच जाएगे जहां से आए हैं ।

कांग्रेसियों को इस सफलता को यही नहीं रोकना है इसे आगे बढाने के लिए जनता के बीच रहना है तब इसमें और चार चांद लगेगे।खैर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने के बाद पहली बार पोलिटिकल अफेयर्स कमेटी एवं लोकसभा के प्रत्याशियों की बैठक उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय पूर्व मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश श्री अविनाश पाण्डेय मौजूद रहे।

बैठक की शुरूआत प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय ने धन्यवाद प्रस्ताव पढ़कर की। उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन को मिली प्रचंड जीत मिलने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व समेत पार्टी के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं एवं इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों का आभार प्रकट किया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश श्री अविनाश पाण्डेय ने इस जीत को यूपी की महान जनता एवं इंडिया गठबंधन दलों के सभी कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्ताओं को समर्पित किया। श्री पाण्डेय ने कहा कि हमें इस जीत को पहला कदम मानते हुए आगे की तैयारियाँ जारी रखनी हैं एवं बूथ लेवल तक संगठन को मजबूत करना है।

बैठक में निम्न प्रस्तावों को पारित किया गया-

बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय राय द्वारा उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन को मिली जीत के लिए कांग्रेस पार्टी एवं गठबंधन दलों के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया गया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।

भाजपा द्वारा संविधान बदलने के कुत्सित प्रयासों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी निरन्तर लड़ाई लड़ रही है। उप्र कांग्रेस कमेटी संकल्पित है बाबा साहब के संविधान को बचाये रखने के लिए। ( प्रस्ताव द्वारा उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस के चेयरमैन श्री शाहनवाज आलम)
श्री राहुल गांधी निरंतर जातीय जनगणना एवं संख्या के अनुपात में आरक्षण में भागीदारी की मांग कर रहे हैं। पीएसी यह प्रस्ताव पारित करती है कि इन मुद्दों पर उप्र कांग्रेस कमेटी संघर्ष करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उप्र में प्रियंका गांधी ने मजबूत संघर्षशील और समावेशी संगठन का निर्माण किया था जिसमें खासतौर से युवा, महिला, और वंचित समाज के लोगों की जगह सुनिश्चित की गई थी। सांगठनिक ढांचे में उस सोच को प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाया जायेगा। ( प्रस्ताव द्वारा श्री अनिल यादव, संगठन महासचिव उप्र कांग्रेस कमेटी)

कांग्रेस पार्टी के न्याय पत्र को केन्द्र में रखकर उप्र कांग्रेस कमेटी अपनी आगामी रणनीति तय करेगी। ( प्रस्ताव द्वारा पूर्व सांसद श्री पीएल पुनिया )

भाजपा सरकारों में जारी पेपर लीक की कड़ी में नीट के पेपर लीक अशंकाओं के बीच कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में मामले की उच्च स्तरीय जाचं कराई जाये जिसका हम समर्थन करते हैं। ( प्रस्ताव द्वारा पूर्व मंत्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी )

प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, उनके काम कर रहे एक्जिट पोल्स्टर्स और मित्र मीडिया ने मिलकर हिन्दुस्तान के सबसे बड़े स्टॉक मार्केट स्कैम की साजिश रची है। 5 करोड़ छोटे निवेशक परिवारों के 30 लाख करोड़ रूपये डूब गये हैं। श्री राहुल गांधी ने जेपीसी गठित कर मामले की जाचं की मांग की है। जनभावनाओं का समर्थन करते हुए हम इस जाचं की मांग करते हैं। ( प्रस्ताव द्वारा श्रीमती आराधना मिश्रा मोना नेता कांग्रेस विधानमंडल दल उप्र कांग्रेस कमेटी )

उप्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था के कारण अपराधी बेलगाम हो गये हैं और बेखौफ होकर खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। योगी की भाजपा सरकार में महिला सुरक्षा का दावा एक बड़े झूठ के अलावा कुछ नहीं है। कानून व्यवस्था के ठप होने के कारण प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। हम प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से तत्काल इस्तीफे की मांग करते हैं। ( प्रस्ताव द्वारा पूर्व विधायक श्री भगवती प्रसाद चौधरी )

पूर्व में कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों को विद्युत कनेक्शन हेतु निशुल्क ट्रांसफार्मर, तार एवं खंभा प्रदत्त किया जा रहा था। वर्तमान सरकार द्वारा इस योजना को समाप्त कर प्रत्येक ट्रांसफार्मर, खंभे एवं तार का भुगतान किसानों द्वारा करने की अनिवार्यता कर दी गई है जिससे किसान नवीन कृषि कनेक्शन लेने में असमर्थ हो गया है। कांग्रेस पार्टी किसानों के हित में पुनः इस योजना का लागू करने की मांग करती है। ( प्रस्ताव द्वारा पूर्व सांसद श्री रवि प्रकाश वर्मा )

अग्निवीर योजना आजाद भारत में युवाओं के साथ सबसे बड़ा छलावा है। हम मांग करते हैं कि इस योजना को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए। ( प्रस्ताव द्वारा श्री दीपक शिवहरे अध्यक्ष उप्र युवा कांग्रेस मध्य)

बैठक में राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी उत्तर प्रदेश धीरज गुर्जर एवं श्री सत्य नारायण पटेल, उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ‘‘मोना’’, नवनिर्वाचित सांसद श्री उज्जवल रमण सिंह, श्री राकेश राठौर, विधायक वीरेन्द्र चौधरी, प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी प्रशासन दिनेश कुमार सिंह, संगठन महासचिव अनिल यादव, प्रदेश महासचिव मुकेश सिंह चौहान एवं मुकेश धनगर, पूर्व सांसद पीएल पुनिया, पूर्व सांसद रविप्रकाश वर्मा, पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली, पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी एवं नकुल दुबे, मीडिया विभाग के चेयरमैन पूर्व मंत्री डा सीपी राय, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्री अखिलेश प्रताप सिंह, श्री आलोक मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस युवा कांग्रेस मध्य जोन के अध्यक्ष श्री दीपक शिवहरे एवं अंकित तिवारी, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती ममता चौधरी, शहला अहरारी, ममता राजपूत एवं भारती त्यागी तथा एनएसयूआई मध्य जोन के अध्यक्ष अनस रहमान मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर