गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

कांग्रेस ने आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग के लिए दी वैज्ञानिकों को बधाई

None 2023-09-02 16:06:57
कांग्रेस ने आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग के लिए दी वैज्ञानिकों को बधाई

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे प्रियंका गांधी ने इसरो के आदित्य एल-1 मिशन के सफल प्रक्षेपण के लिए वैज्ञानिकों को बधाई दी

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun kharge) तथा पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने शनिवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के आदित्य एल-1 मिशन (Aditya L-1 Mission) के सफल प्रक्षेपण के लिए वैज्ञानिकों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि इसरो लगातार इसी तरह की उपलब्धि से देश को खुशियां देता रहेगा।

https://twitter.com/kharge/status/1697868043903189262

खड़गे ने कहा, "तमसो मा ज्योतिर्गमय - मुझे अंधकार से प्रकाश की ओर ले चलो। हम आदित्य एल-1 मिशन (Aditya L-1 Mission) के सफल प्रक्षेपण के लिए अपने वैज्ञानिकों, अंतरिक्ष इंजीनियरों, शोधकर्ताओं और इसरो के हमारे कड़ी मेहनत करने वाले कर्मियों के ऋणी और आभारी हैं। हम सब मिलकर उनकी सफलता का जश्न मनाते हैं और अपनी कृतज्ञता के साथ उनका सम्मान करते हैं।"

उन्होंने कहा, "भारत ने सूर्य की यात्रा 2006 में शुरु की, जब हमारे वैज्ञानिकों ने सूर्य के लिए एक ही उपकरण के साथ एक सौर वेधशाला का प्रस्ताव रखा। जुलाई 2013 में इसरो ने आदित्य-1 मिशन (Aditya L-1 Mission) के लिए सात पेलोड का चयन किया जिसे अब आदित्य-एल1 मिशन का नाम दिया गया है। नवंबर 2015 में, इसरो ने औपचारिक रुप से आदित्य-एल1 को मंजूरी दे दी।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

चंद्रयान मिशन (Chandrayaan Mission), पहला- 2008, दूसरा- 2019 और तीसरा- 2023 और मंगलयान मिशन 2013 (Mangalyaan Mission 2013) की शानदार सफलताओं के बाद, सूर्य का अध्ययन करने के लिए उपग्रह स्थापित करने की दिशा में हमारा रास्ता थोड़ा और सुरक्षित हो गया।"

खड़गे ने कहा, "राष्ट्र ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान की क्षमता का निर्माण कुछ वर्षों में नहीं बल्कि दशकों में किया है और अंतरिक्ष अनुसंधान में भारत की सफलता उसी अदम्य साहस और प्रतिबद्धता का फल है। तमाम बाधाओं के बावजूद हमने जीत हासिल की है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि की बुनियाद में हमारे दिग्गज वैज्ञानिकों और अनगिनत शोधकर्ताओं की दूरदर्शिता, सरलता और समर्पण है। हमें उम्मीद है कि ये जीत हमारी युवा पीढ़ी को प्रेरित करती रहेंगी और हमारे लोगों में गहरी वैज्ञानिक सोच पैदा करेंगी।"

प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने कहा, "इसरो ने आज एक बार फिर इतिहास रचा है। चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता के बाद अब सूर्य मिशन आदित्य एल-1 (Aditya L-1) की सफल लॉन्चिंग करके इसरो ने अंतरिक्ष में भारत की ताकत को स्थापित किया है। इसरो की पूरी टीम और सभी देशवासियों को शुभकामनाएं।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर