शुक्रवार, 09 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

दुष्कर्म पीड़ित बहनों और उनके पिता के आत्महत्या करने की घटना पर कांग्रेस ने गहरी चिंता जताई

None • 2024-03-07 18:35:18
दुष्कर्म पीड़ित बहनों और उनके पिता के आत्महत्या करने की घटना पर कांग्रेस ने गहरी चिंता जताई

नई दिल्ली,(Shah Times) । दुष्कर्म पीड़ित बहनों और उनके पिता के आत्महत्या करने की घटना पर कांग्रेस ने गहरी चिंता जताई।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म पीड़ित दो बहनों तथा उनके पिता के आत्महत्या करने की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि डबल इंजन सरकारों में महिलाओं पर 'डबल अन्याय' हो रहा है भाजपा की सरकारों में महिला होना अपराध हो गया है।

राहुल गांधी ने कहा “नरेंद्र मोदी की डबल इंजन सरकारों में हो रहे ‘डबल अन्याय’ को इन दो घटनाओं से समझिए। उत्तर प्रदेश में दो बहनों ने अपने साथ हुए दुष्कर्म के बाद फांसी लगा ली, अब न्याय न मिलने और मुकदमा वापस लेने के दबाव पर उनके पिता को भी फांसी लगानी पड़ी।

 मध्य प्रदेश में एक महिला की इज़्ज़त सरेबाज़ार तार-तार हुई, जब गरीब पति ने न्याय की गुहार लगाई, तो सुनवाई न होने से निराश होकर वह अपने दोनों बच्चों के साथ फांसी पर झूल गया।डबल इंजन सरकार में न्याय मांगना गुनाह है। मित्र मीडिया द्वारा बड़ी मेहनत से गढ़ी गई झूठी छवि की रक्षा के लिए पीड़ित ही नहीं बल्कि उनके परिवारों तक से दुश्मन जैसा व्यवहार भाजपा शासित राज्यों में परंपरा बन चुकी है।”

राहुल गांधी ने कहा “भाजपा राज में हाथरस से लेकर उन्नाव और मंदसौर से लेकर पौड़ी तक महिलाओं के खिलाफ हुए अत्याचार के बाद उनके परिवारों को न्याय के लिए तरसाया गया। इस भयंकर अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाइए, वरना आज नहीं तो कल इस अत्याचार की आग आप तक भी पहुंचेगी।

राहुल गांधी ने कहा “कानपुर में गैंगरेप से पीड़ित दो नाबालिग बच्चियों ने आत्महत्या कर ली। अब उन बच्चियों के पिता ने भी आत्महत्या कर ली है। आरोप है कि पीड़ित परिवार पर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा था। उत्तर प्रदेश में पीड़ित बच्चियां-महिलाएं अगर न्याय मांगती हैं तो उनके परिवारों को बर्बाद कर देना नियम बन चुका है। उन्नाव, हाथरस से लेकर कानपुर तक - जहां भी महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ, उनके परिवार बर्बाद कर दिए गए। इस जंगलराज में महिला होना भर अपराध हो गया है जहां कानून नाम की कोई चीज नहीं बची है।आखिर प्रदेश की करोड़ों महिलाएं क्या करें, कहां जाएं।”

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर