गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

बीजेपी सरकार में यूपी छोड़ दिल्ली और मुंबई रोजगार के लिए जाने को मजबूर : कांग्रेस

None 2023-12-10 15:35:02
बीजेपी सरकार में यूपी छोड़ दिल्ली और मुंबई रोजगार के लिए जाने को मजबूर : कांग्रेस

भाजपा की गलत नीतियों के कारण यूपी के लोगों को रोजगार के लिए बाहर जाना पड़ता है- अजय राय

सिर्फ़ कांग्रेस ही भाजपा को हरा सकती है- तौकीर आलम

लोकसभा चुनाव में मुसलमान एक तरफा कांग्रेस के साथ हैं- शाहनवाज़ आलम

दिल्ली में रहने वाले यूपी के लोगों से शाहीन बाग में अजय राय ने किया जन संवाद

दिल्ली। भाजपा सरकार (BJP government) में यूपी छोड़ कर लोग दिल्ली और मुंबई (Delhi and Mumbai) रोजगार के लिए आने को मजबूर हैं। जबकि मोदी ने हर साल एक करोड़ रोजगार देने का वादा किया था। बेरोजगारी बढ़ाने वाली भाजपा सरकार को 2024 में जनता उखाड़ फेकेगी। ये बातें उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) ने शाहीन बाग (Shaheen Bagh) के डोल्फिंस् हाउस में दिल्ली में रहने वाले उत्तर प्रदेश (UP) के लोगों के साथ आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में कहीं।

अजय राय (Ajay Rai) ने कहा कि चार राज्यों में हुए चुनावों में भले भाजपा तीन राज्यों में जीती हो लेकिन कांग्रेस को भाजपा से 10 लाख वोट ज़्यादा मिले हैं। जबकि ये चुनाव भाजपा ने मोदी जी के चेहरे पर लड़ा था। जबकि कांग्रेस (Congress) संभावित मुख्यमन्त्रीयों के चेहरे पर लड़ी थी। इससे साबित होता है कि जनता लोकसभा चुनाव में कांग्रेस (Congress) के साथ आने का मन बना चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार द्वारा एनआरसी लागू करने की किसी भी कोशिश को कांग्रेस (Congress) सफल नहीं होने देगी।

उत्तर प्रदेश के प्रभारी राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने कहा कि पूरे देश में सिर्फ़ कांग्रेस ही भाजपा की सांप्रदायिक नीतियों का खुल कर विरोध कर रही है। इसीलिए मुसलमानों ने पहले कर्नाटक और फिर तेलंगाना में छेत्रीय पार्टियों को छोड़ कर कांग्रेस का साथ दिया। यह पैटर्न अब आगे भी जारी रहेगा।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के चेयरमैन शाहनवाज़ आलम (Shahnawaz Alam) ने कहा कि मोदी सरकार कांग्रेस सरकार (Congress Govt) द्वारा बनाये गए वक़्फ़ क़ानून में बदलाव कर मुस्लिमों की संपत्ति से उन्हें बेदखल करना चाहती है जिसका कांग्रेस (Congress) हर संभव विरोध करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सीएए-एनआरसी विरोधी आंदोलन के पुलिस दमन के खिलाफ़ सिर्फ़ राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने ही मुखर हो कर विरोध किया था। दूसरी पार्टियां इस मुद्दे पर चुप रहीं। उन्होंने मोदी सरकार पर पूजा स्थल अधिनियम 1991 को कमज़ोर करने की साज़िश रचने का भी आरोप लगाया और कहा कि भाजपा सरकार संविधान की प्रस्तावना से सेकुलर और समाजवादी शब्द हटाने का प्रयास कर रही है जिसे कांग्रेस कभी सफल नहीं होने देगी।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से सवाल भी किया और अपने सुझाव भी दिए। कार्यक्रम का संचालन यूपी अल्पसंख्यक कांग्रेस (Congress) के उपाध्यक्ष अखलाक अहमद ने किया और धन्यवाद ज्ञापन शकील आज़मी और जावेद अहमद ने किया।

[webstory id="30988"]
https://shahtimesnews.com/five-dead-including-bride-and-groom-in-car-due-to-collision-with-truck

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर