नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) ने लोकसभा चुनाव 2024 (lok sabha election 2024) के लिए पांच सदस्यीय राष्ट्रीय गठबंधन समिति का गठन किया है।
कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल (C Venugopal) ने मंगलवार को बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आम चुनाव के मद्देनजर इस समिति का गठन किया है। वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक को समिति का संयोजक बनाया गया है।
व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

उन्होंने बताया कि वासनिक के संयोजन वाली इस समिति में वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत, भूपेश बेघल, सलमान खुर्शी तथा मोहन प्रकाश को शामिल किया गया है।
Shah Times Reporter
शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।