गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

कांग्रेस आजकल सातवें आसमान पर उड़ रही है, जमीनी सच्चाई नहीं जानती

None 2023-11-14 13:48:09
कांग्रेस आजकल सातवें आसमान पर उड़ रही है, जमीनी सच्चाई नहीं जानती

बैतूल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज बिना किसी का नाम लिए कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस (Congress) के नेताओं को अपने देश की उपलब्धियों को ना देखने की मानसिक बीमारी है।

पीएम मोदी मध्य प्रदेश मे चुनाव प्रचार के दाैरान बैतूल जिले में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस (Congress) आजकल सातवें आसमान पर उड़ रही है। पार्टी के नेता जमीनी सच्चाई नहीं जानते। कल एक 'महाज्ञानी नेता' कह रहे थे कि भारत में ज्यादातर लोगों के पास मेड इन चाइना मोबाइल होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग किस दुनिया में रहते हैं। पार्टी नेताओं को अपने देश की उपलब्धियों को ना देखने की मानसिक बीमारी है। पता नहीं कांग्रेस के नेता कौन सा विदेशी चश्मा लगाते हैं, उन्हें देश की स्थिति पता ही नहीं है।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

इसी क्रम में पीएम मोदी ने कहा कि भारत दुनिया में मोबाइल फोन का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता है। जब कांग्रेस (Congress) केंद्र सरकार (Central government) में थी तो भारत में 20 हजार करोड़ रुपए से कम के मोबाइल बनते थे। आज साढ़े तीन लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के मोबाइल बन रहे हैं। करीब एक लाख करोड़ रुपए के मोबाइल तो भारत निर्यात करता है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय 'मेक इन इंडिया' की बात करने वाले कभी 'लोकल के लिए वोकल' क्यों नहीं होते। कांग्रेस (Congress) के नेताओं को स्वदेशी का प्रचार करने में शर्म क्यों आती है। इनकी विदेशों से क्या सांठगांठ है कि वहीं का माल लाना चाहिए।

https://twitter.com/narendramodi/status/1724313053997748499?t=HBBASSuf9tJUhslEA-_sSQ&s=19

राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश (MP) में एक चुनवी सभा में कहा था कि ज्यादातर भारतीयों के पास मेड इन चाइना मोबाइल होता है। कांग्रेस इस परिपाटी को बदल कर मेड इन मध्य प्रदेश (MP) मोबाइल का इस्तेमाल बढ़ाना चाहती है।

उन्होंने कहा कि जैसे जैसे 17 नवंबर मतदान की तारीख पास आ रही है, वैसे ही कांग्रेस (Congress) नेताओं के दावों की पोल खुलती जा रही है। पूरे मध्य प्रदेश (MP) से रिपोर्ट मिल रही है कि कांग्रेस (Congress) ने हार मान कर खुद को भाग्य भरोसे छोड़ दिया है। साधु महात्माओं के पास डोरे-धागे के लिए जा रहे हैं, कुछ नसीब खुल जाए। कांग्रेस (Congress) के पुराने लोग कहीं दिख ही नहीं रहे। कांग्रेसियों को लगता है कि वे जनता से किस मुंह से बात करें। उन्होंने मान लिया है कि मोदी की गारंटी के सामने झूठे वादे एक पल भी नहीं टिक सकते।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस (Congress) ने दशकों तक आदिवासियों के वोट झूठ बोल कर बटोरे। सड़क, बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल जैसी सुविधओं से वंचित रखा। कर्जमाफी का वादा किया, पर डेढ़ साल बाद तक पूरा नहीं कर पाए। भाजपा जितना वादा करती है, उससे ज्यादा करने का प्रयास करती है। क्या घोषणा पत्र में था कि आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति बनाएंगे। भाजपा देश भर में आदिवासी संस्कृतियों के भव्य स्मारक बना रही है।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

उन्होंने कहा कि कल जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर वे झारखंड में बिरसा मुंडा के जन्म स्थान पर जा रहे हैं और कल ही सरकार आदिवासी कल्याण के लिए 24 हजार करोड़ रुपए की एक अहम योजना शुुरु करने वाली है।

बैतूल (Betul) की विशाल जनसभा को देखते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वे संगठन के कार्यकर्ता रहे हैं। कितना ही बड़ा नेता क्यों ना आता हो, लेकिन सुबह 11 बजे चुनाव की सभा करना लोहे के चने चबाना जैसे काम है, लेकिन बैतूल ने कमाल कर दिया है। उन्होंने कहा कि सुबह-सुबह, इतने सुदूर क्षेत्र में दीपावली के दूसरे तीसरे दिन इतनी बड़ी सभा करना कार्यकर्ताओं का अद्भुत प्रयास है।

आदिवासी बहुल बैतूल (Betul) जिले में उन्होंने कहा कि देश में ढाई करोड़ किसान मोटा अनाज उगाते हैं। ऐसे छोटे किसानों के बारे में भाजपा ने पहली बार सोचा। उसे अन्न की पहचान दी। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि वे अमेरिका गए, वहां व्हाइट हाउस में उन्हें मोटे अनाज का खाना परोसा गया। जी 20 के नेताओं को भी भारत ने वही खिलाया। अब पांच सितारा होटलों में मोटा अनाज मिलता है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश भर में इथेनॉल प्लांट लगा रही है। मक्के से इथेनॉल निकलने से किसानों को अब मक्के का ज्यादा पैसा मिल रहा है।

https://shahtimesnews.com/policeman-killed-one-injured-after-being-crushed-by-sand-laden-tractor

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर