गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

हरियाणा में मिली करारी हार से उबर नहीं पा रही हैं कांग्रेस

None 2024-10-11 09:43:50
हरियाणा में मिली करारी हार से उबर नहीं पा रही हैं कांग्रेस
कांग्रेस ने हरियाणा हार के कारणों की समीक्षा का गहन विचार मंथन करते हुए कहा हरियाणा चुनाव के नतीजे अप्रत्याशित थे। चुनाव के एग्जिट पोल और रिजल्ट में जमीन-आसमान का अंतर था। हमने चुनाव परिणाम से जुड़े अलग-अलग कारणों की चर्चा की है, जिसके ऊपर हम आगे और कार्रवाई करेंगे। चुनाव में गड़बड़ी को लेकर भी चर्चा हुई।

नई दिल्ली, (शाह टाइम्स)। कांग्रेस हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के झटके से उबर नहीं पा रही है, इसलिए चुनाव नतीजे आने के एक दिन बाद ही उसके शीर्ष नेताओं ने हार के कारणों की समीक्षा के लिए गुरुवार को गहन विचार मंथन किया।

कांग्रेस के कोषाध्यक्ष तथा बैठक में मौजूद रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने बैठक के बाद यहां पत्रकारों को बताया कि सभी नेताओं ने गहन विचार विमर्श करके हार के कारणों की समीक्षा की।


उन्होंने बताया कि बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, पार्टी महासचिव संगठन के सी वेणुगोपाल, हरियाणा के लिए पार्टी के पर्यवेक्ष वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत , पार्टी के हरियाणा के प्रभारी दीपक बाबरिया तथा हरियाणा के लिए पार्टी सचिवों ने हिस्सा लिया।

https://www.instagram.com/reel/DA-InNTtcVU/?igsh=MXU4anBqb2VnZnU4cw==



माकन ने कहा,“सभी जानते हैं कि हरियाणा चुनाव के नतीजे अप्रत्याशित थे। चुनाव के एग्जिट पोल और रिजल्ट में जमीन-आसमान का अंतर था। हमने चुनाव परिणाम से जुड़े अलग-अलग कारणों की चर्चा की है, जिसके ऊपर हम आगे और कार्रवाई करेंगे। चुनाव में गड़बड़ी को लेकर भी चर्चा हुई।”

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर