गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

कांग्रेस ने बहुजन समाज को देश की मुख्यधारा में लाने के निरंतर प्रयास किए:पुनिया

None 2024-02-04 18:08:29
कांग्रेस ने बहुजन समाज को देश की मुख्यधारा में लाने के निरंतर प्रयास किए:पुनिया

आजादी के शुरूआती साल बेहद कठिन और चुनौतियों से भरे थे: कांग्रेस

लखनऊ,(Shah Times)। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू एवं भारत के प्रथम कानून एवं विधि मंत्री बाबा साहब डा भीमराव अम्बेड़कर  के नेतृत्व में संविधान को लागू किया गया। 

देश में संसदीय लोकतंत्र, धर्म निरपेक्षता, विज्ञान एवं टैक्नोलॉजी को आगे बढ़ाया गया। इस दौर में जनता ने स्वतंत्र एवं भय मुक्त मतदान करना सीखा। कांग्रेस ने बहुजन समाज के लोगों को देश की मुख्यधारा में लाने का निरंतर प्रयास जारी रखा। उक्त बातें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद श्री पी एल पुनिया ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकार बन्धुओं के समक्ष कहीं।

पूर्व सांसद पी एल पुनिया ने कहा कि ऐसी विकराल स्थिति में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरू जी एवं भारत के प्रथम कानून एवं विधि मंत्री बाबा साहब डा भीमराव अम्बेड़कर जी के समता, समानता, भाईचारा, करूणा, मैत्री एवं न्याय पर आधारित राष्ट्रनिर्माण के संकल्प/सपनों का क्या होगा ? उन्होंने कहा कि ऐसे में बहुजन समाज को भय मुक्त कर मुख्य धारा से जोड़ने हेतु राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा एक उम्मीद की किरण बनकर आई है।

https://shahtimesnews.com/shah-times-lucknow-4-jan-24-2/

 पुनिया ने कहा कि देश में न्यायपालिका, स्वतंत्र प्रेस, चुनाव आयोग, आदि आदि नियम आधारित संस्थाओं के माध्यम से स्वायत शासन व्यवस्था का निर्माण किया गया।

पूर्व सांसद  पी एल पुनिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव से ही अनुसूचित जाति/ जनजाति के अधिकारों के हमेशा से ही आगे बढ़कर संघर्ष करती आई है। कांग्रेस सरकार ने आजादी से लेकर वर्ष 2013 तक बहुजन समाज के लिए अनेकों महत्वपूर्ण कार्य किये जिनमें से मुख्यतः निम्न प्रकार हैं।

1. बाबा साहब का संविधान सभा की समिति के अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया जाना।

2. डा अम्बेड़कर को भारत का प्रथम कानून एवं न्याय मंत्री बनाया जाना।

3. समानता का अधिकार

4. आरक्षण ( शिक्षा का आरक्षण, रोजगार का आरक्षण, राजनीतिक आरक्षण )

5. जमींदारी उन्मूलन कानून

6. पंचायत का अधिकार

7. सहकारिता को प्रोत्साहन

8. अनूसूचित जाति/जनजाति के भूमिहीन लोगों को जमीन के पट्टों का आवंटन

9. अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम

10. बंधुआ मजदूरी उन्मूलन अधिनियम

11. इंदिरा आवास योजना

12. दलित छात्रावास

13. अनुसूचित जाति/जनजाति के छात्रों को विदेश में शिक्षा ग्रहण करने हेतु राजीव गांधी नेशनल फेलोशिप

14. मिड डे मील

15. शिक्षा का अधिकार

16. मनरेगा

17. अनूसूचित जाति/जनजाति के छात्रों की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति की व्यवस्था।

अंत में पूर्व सांसद  पी एल पुनिया ने कहा कि आज बहुजन समाज के लोगों की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि पं जवाहर लाल नेहरू एवं बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेड़कर के सपनों के भारत को मजबूत बनाने के लिए एवं भारत के संविधान को बचाने हेतु और अपने समाज की अगली आने वाली पीढ़ी को लोगों को गुलाम होने से बचाने हेतु कांग्रेस पार्टी मजबूत करे और सफल बनाये। 

आज के परिपेक्ष्य में  मल्लिकार्जुन खरगे व  राहुल गांधी के नेतृत्व से ही राष्ट्र में समता, समानता, भाईचारा, करूणा मैत्री एवं न्याय की पुर्नस्थापना हो पायेगी। जिससे देश में अनु जाति/जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के लोगों का भविष्य खुशहाल हो पायेगा।

प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील पासी, मीडिया विभाग के चेयरमैन पूर्व मंत्री डा सीपी राय, शिव भगवान, बी एल दोहरे, भुवनेश भूषण, राजेश शंखवाल, पुष्पांकर देव,  पूनम कुमारी, कमलेश गौतम, दूधनाथ, डा महादेव, अखिलेश गौतम, पीयूष गौतम, महेश सिंह, चन्द्र प्रकाश, डा विनोद कुमार शास्त्री, राजेश गौतम, शैलेन्द्र रावत आदि मौजूद रहे।

Congress made continuous efforts to bring Bahujan community into the mainstream of the country: Former MP PL Punia

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर